ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश के NDA में जाने की अटकलों पर बोले कुशवाहा, कहा- जनता को कैसे मुंह दिखाएंगे?.. सबकुछ स्वाहा हो जाएगा

MUZAFFARPUR: जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव मजदीक आ रहा है बिहार का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। नीतीश की पार्टी जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा घूम-घूमकर सरकार

नीतीश के NDA में जाने की अटकलों पर बोले कुशवाहा, कहा- जनता को कैसे मुंह दिखाएंगे?.. सबकुछ स्वाहा हो जाएगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव मजदीक आ रहा है बिहार का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। नीतीश की पार्टी जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा घूम-घूमकर सरकार की नाकामी को उजागर कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। नीतीश के एनडीए के साथ जाने की अटकलों पर कुशवाहा ने कहा कि नीतीश अगर बीजेपी के साथ गए तो जनता को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे और उनका जो कुछ राजनीतिक भविष्य बचा हुआ है वह भी खत्म हो जाएगा।


दरअसल, राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले हुए हैं। विभिन्न जिलों का दौरा कर कुशवाहा सरकार की पोल खोल रहे हैं। सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। आगामी लोकसभा चुनाव में कुशवाहा ने अपनी रणनीति का खुलासा तो नहीं किया लेकर इतना जरूर कहा कि बिहार की भलाई के लिए उनकी पार्टी किसी दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है।


वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में जाने की अटकलों पर कुशवाहा ने कहा कि अगर नीतीश कुमार बीजेपी के साथ चले गए तो किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे। किस मुंह से वे जनता के बीच जाएंगे और क्या जनता उनको भाषण देने देगी। नीतीश अगर फिर से वहीं काम करेंगे तो उनका जो भी कुछ बचा हुआ है वह समाप्त करवा देंगे हालांकि उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की मर्जी, वे जहां जाना है जाएं लेकिन इतना तो तय है कि उनका रहा-सहा सबकुछ स्वाहा हो जाएगा।

टैग्स