ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Muzaffarpur News: मेरी इच्छा थी कि किशनगंज से चुनाव लड़ूं, गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा..मैं भी आज तक हिन्दू नहीं बन पाया

MUZAFFARPUR: बेगूसराय के BJP सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं भी आज तक हिन्दू नहीं बन

Muzaffarpur News: मेरी इच्छा थी कि किशनगंज से चुनाव लड़ूं, गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा..मैं भी आज तक हिन्दू नहीं बन पाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बेगूसराय के BJP सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं भी आज तक हिन्दू नहीं बन सका। जाति विशेष बहुल इलाके से चुनाव लड़ता हूं लेकिन मेरी इच्छा थी कि मैं हिन्दू बनकर किशनगंज से चुनाव लड़ूं। मेरी जमानत जब्त हो जाए लेकिन मैं हिन्दू बनकर रहूं कि देश और दूनियां देखे। 


बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि देश का बंटबारा 1947 में करके पूर्वजों ने मेरे साथ बड़ी गलती कर दी। पंडित नेहरू और गांधी का नाम नहीं ले सकता लेकिन पूर्वजों तो कह सकता हूँ। सत्ता के लिए देश के टुकड़े इन्होंने किये। मुसलमानों के लिए पाकिस्तान बनाया और हिन्दूओं के लिए हिन्दुस्तान बनाया। यदि सारे मुसलमान पाकिस्तान चले गये होते तो आज हमारी बेटी लव जिहाद में नहीं फंसती। 


उन्होने कहा कि यदि मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो आज दुर्गा मंदिर के बाहर हंगामा नहीं होता। हनुमान जयंती और रामनवमी में कोई पत्थर नहीं फेंकता। हम तो ताजिया में पत्थर नहीं फेंका करते। फिर क्यों हमारे पर्व त्योहार में इस तरह का काम किया जाता है। हिन्दुस्तान और पाकिस्तान में यदि क्रिकेट मैच होता है और हम जीत जाते हैं और अपनी खुशी का इजहार करने के लिए पटाखा छोड़ते हैं तब हमें क्यों मारा जाता है? मैं भी आज तक हिन्दू नहीं बन पाया। मैं भी चुनाव जाति विशेष के बहुमत वाले क्षेत्र से लड़ा। मेरी इच्छा किशनगंज से लड़ने की थी मेरी जमानत जब्त हो जाए लेकिन मैं हिन्दू बनकर रहूं कि देश और दूनियां देखे।