ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी की जीत, काम नहीं आई चाचा-भतीजे की जोड़ी

MUZAFFARPUR: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने इस सीट पर जीत हासिल कर ली है। उन्होंने जेडीयू को 36

कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी की जीत, काम नहीं आई चाचा-भतीजे की जोड़ी
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने इस सीट पर जीत हासिल कर ली है। उन्होंने जेडीयू को 3649 वोटों से मात दे दी है और वे खुद इस सीट के किंग बन चुके हैं। चुनाव के साथ-साथ मतगणना का दिन भी काफी दिलचस्प रहा। शुरूआती दौर में बीजेपी ने बढ़त बनाए रखी लेकिन बाद में ऐसा लग रहा था जैसे ये सीट बीजेपी से काफी दूर चली गई। आखिरकार बीजेपी ने इस सीट पर कब्ज़ा जमा लिया है। ये चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के लिए भी बड़ा झटका है। बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और अब बिहार से एक और विधायक पार्टी से जुड़ गए हैं। 



बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। आज यानी 8 दिसम्बर का दिन बीजेपी के लिए यादगार रहेगा। कुढ़नी उपचुनाव का परिणाम अब सामने अ चूका है और बीजेपी ने इस सीट पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है। इस सीट पर बीजेपी ने अपना जलवा दिखा दिया है। कुढ़नी के चुनावी मैदान में बीजेपी और जेडीयू के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। वीआईपी और AIMIM ने भी इस सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन दोनों ही पार्टियों की हालत खराब हो गई।  



बीजेपी की तरफ से केदार प्रसाद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया, जबकि महागठबंधन से जेडीयू की सीट पर मनोज कुशवाहा उम्मीदवार थे। केदार गुप्ता और मनोज कुशवाहा दोनों ही पूर्व मुखिया होने के साथ साथ विधायक रह चुके हैं। वीआईपी की बात करें तो भूमिहार कार्ड खेलते हुए पार्टी ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया था। जबकि AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और जेडीयू के साथ बड़ा दाव खेलते हुए जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा था। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने जीत का दावा करती रही लेकिन आखिरकार इस सीट पर बीजेपी ने अपना कब्ज़ा जमा लिया। 

टैग्स