ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

कुढ़नी उपचुनाव के लिए मतदान आज, सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग

मुज़फ़्फ़रपुर के कुढ़नी के लिए आज का दिन बेहद खास है। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान होगा, जहां मतदाता अपना वोट डालेंगे। वोटिंग को लेकर सुबह से ही

कुढ़नी उपचुनाव के लिए मतदान आज, सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग
First Bihar
2 मिनट

मुज़फ़्फ़रपुर के कुढ़नी के लिए आज का दिन बेहद खास है। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान होगा, जहां मतदाता अपना वोट डालेंगे। वोटिंग को लेकर सुबह से ही हलचल है। दरअसल, इस चुनाव में कुल 13 उम्मीदवारो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन यहां जेडीयू और बीजेपी में कड़ी टक्कर है। मतदान के दौरान बीजेपी के साथ-साथ महागठबंधन के कई बड़े नेता भी वहां कैंप कर रहे हैं।



आपको बता दें, कुढ़नी विधानसभा में कुल 311728 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उपचुनाव में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। मतदान के लिए 320  मतदान केंद्र बनाये गये हैं। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा। दरअसल, महागठबंधन के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ ललन सिंह समेत कई नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था। वहीं, बीजेपी का समर्थन करने के लिए चिराग पासवान कुढ़नी पहुंचे थे और बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता के लिए वोट अपील की थी।



बीजेपी की तरफ से केदार प्रसाद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि महागठबंधन से जेडीयू की सीट पर मनोज कुशवाहा उम्मीदवार हैं। केदार गुप्ता और मनोज कुशवाहा दोनों ही पूर्व मुखिया होने के साथ साथ विधायक रह चुके हैं। वीआईपी की बात करें तो भूमिहार कार्ड खेलते हुए पार्टी ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया है। जबकि AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और जेडीयू के साथ बड़ा दाव खेलते हुए जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने जीत का दावा कर रही है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर जनता किसे ताज पहनाती है।

टैग्स