ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

JDU MLC के होटल में उड़ रही थी नीतीश की शराबबंदी नीति की धज्जियां, अय्याशबाजों की गिरफ्तारी के बाद मैनेज करने का हो रहा प्रयास

MUZAFFARPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही शराबबंदी को लेकर मानव श्रृंखला बनाने और लोगों को संकल्प दिलवाने का काम कर रहे हो लेकिन उनकी ही पार्टी के विधान पार्षद के होटल

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही शराबबंदी को लेकर मानव श्रृंखला बनाने और लोगों को संकल्प दिलवाने का काम कर रहे हो लेकिन उनकी ही पार्टी के विधान पार्षद के होटल में शराब के साथ अय्याशी करते करते लोग पकड़े गए हैं। जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह के होटल में उत्पाद विभाग की टीम ने ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी की है। मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड में जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह का होटल है जिसमें छापेमारी की गई।

होटल में लड़कियां थी मौजूद

उत्पाद विभाग की टीम ने मीनाक्षी इंटरनेशनल होटल के कमरा नंबर 205 से 3 लोगों को अय्याशी करते गिरफ्तार किया है। यह तीनों शराब के कारोबार से ही जुड़े बताए जाते हैं। इनके पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। छापेमारी के बाद इलाके में इस बात की चर्चा है कि अय्याशी करते इन लोगों के साथ होटल के कमरे में लड़कियां भी मौजूद थी लेकिन अब मामला मैनेज करने की कोशिश की जा रही है।

नीतीश के सपनों की एमएलसी की होटल में उड़ी धज्जियां

एक लग्जरी गाड़ी से होटल पहुंचे इन लोगों की गाड़ी को भी पुलिस ने जप्त किया है। बताया जा रहा है कि इनके पास से 28 हजार रुपये कैश भी पुलिस को मिले हैं। स्थानीय थाने की पुलिस ने इस मामले पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। जिले का कोई वरीय अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है। शराब से जुड़े इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस का यह रवैया तब है जब नीतीश कुमार हर दिन खुले मंच से अपील करते नजर आते हैं कि शराब के कारोबार में शामिल लोगों के बारे में कोई भी व्यक्ति जानकारी दे सकता है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता