ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बढ़ सकती है JDU सांसद की मुश्किलें: देवेशचंद्र ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जातीय उन्माद फैलाने का आरोप

MUZAFFARPUR: यादव, मुसलमान और कुशवाहा को लेकर बयान देने वाले सीतामढ़ी के जेडीयू सासंद देवेशचंद्र ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। अहियापुर के रहने वाले दिलीप कुशवाहा ने मुजफ्फ

बढ़ सकती है JDU सांसद की मुश्किलें: देवेशचंद्र ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जातीय उन्माद फैलाने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: यादव, मुसलमान और कुशवाहा को लेकर बयान देने वाले सीतामढ़ी के जेडीयू सासंद देवेशचंद्र ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। अहियापुर के रहने वाले दिलीप कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी की अदालत में सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है और जातीय उम्माद फैलाने का आरोप लगाया है। आगामी 02 जुलाई को कोर्ट मामले पर सुनवाई करेगा।


दरअसल, सीतामढ़ी के जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा एक जाति विशेष को लेकर दिए गए विवादित बयान का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। देवेश चंद्र ठाकुर के चुनाव जीतने के बाद सीतामढ़ी में एक सभा का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने यादव मुसलमान का वोट नहीं मिलने का जिक्र करते हुए उनका काम नहीं करने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने कुशवाहा समाज को लेकर भी बयान दिया था।


उन्होंने कहा था कि कुशवाहा समाज के जो लोग हैं उन्होंने भी एनडीए गठबंधन को वोट नहीं किया। इस मामले को लेकर अब मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी की अदालत में सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के खिलाफ कोर्ट परिवार दर्ज हुआ है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर निवासी दिलीप कुशवाहा ने यह कोर्ट परिवार दायर कराया है, जिसमें उन्होंने देवेश चंद्र ठाकुर पर कुशवाहा जाति पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाते हुए जातीय उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता