ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BJP सांसद अजय निषाद की बहन के घर पर बम से हमला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है कभी ये पुलिस पर हमला बोलते हैं तो कभी आमलोगों को निशाना बनाते हैं। इस बार अपराधियों ने बीजेपी के सांसद के बहनोई के घर

BJP सांसद अजय निषाद की बहन के घर पर बम से हमला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है कभी ये पुलिस पर हमला बोलते हैं तो कभी आमलोगों को निशाना बनाते हैं। इस बार अपराधियों ने बीजेपी के सांसद के बहनोई के घर पर बम फेंका गया। हालांकि इस हमले में किसी तह का नुकसान नहीं हुआ। घटना मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना के पंखाटोली इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि बीजेपी सांसद अजय निषाद की बड़ी बहन डॉ. मंजू सहनी के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने बम फेंक दिया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। जिस समय अजय निषाद के बहन के घर पर बम फेंका गया उस समय उनके बहनोई ईं. सिया लाल सहनी अपनी दुकान पर थे। 


जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वो घर पहुंचे और फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी। बम ब्लास्ट के बाद लोगों की भारी भीड़ इलाके में उमड़ पड़ी। डॉ. मंजू का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है जिस वक्त बम फेंका गया उस समय वो घर में पूजा कर रही थी। जबकि काजी मोहम्मदपुर के थानाध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। मौके से बारूद लगा सुतली बम बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस बाइक सवार अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। 


टैग्स