ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: केंद्रीय मंत्री का ये हाल? मंत्री जी लाइब्रेरी में पंखे का उद्घाटन करने पहुंच गये, बटन दबाकर पंखा चलाने का मौका भी नहीं छोड़ा

MUZAFFARPUR: आपको ये खबर पढकर हैरानी हो सकती है. लेकिन बात सच है. बिहार में केंद्र सरकार के एक मंत्री पंखे का उद्घाटन करने पहुंच गये. एक लाइब्रेरी में नया पंखा लगाया गया था, म

Bihar News: केंद्रीय मंत्री का ये हाल?  मंत्री जी लाइब्रेरी में पंखे का उद्घाटन करने पहुंच गये, बटन दबाकर पंखा चलाने का मौका भी नहीं छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: आपको ये खबर पढकर हैरानी हो सकती है. लेकिन बात सच है. बिहार में केंद्र सरकार के एक मंत्री पंखे का उद्घाटन करने पहुंच गये. एक लाइब्रेरी में नया पंखा लगाया गया था, मंत्री जी ने उस बिजली का स्विच दबाकर पंखा चलाया औऱ उसका उद्घाटन किया.


जानिये कौन हैं मंत्री?

ये वाकया बिहार के मुजपफरपुर जिले में हुआ है. मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के सांसद हैं राजभूषण चौधरी निषाद. वे केंद्र सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री भी हैं.  राजभूषण चौधरी निषाद एक लाइब्रेरी में पंखे का उद्घाटन करने पहुंच गये. उन्होंने स्विच दबाकर फैन चालू किया और फिर पंखे का लोकार्पण किया. 


मंत्री के फंड से लगा था पंखा

ये मामला तीन दिन पहले का है. केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने बिहार के मुजफ्फरपुर के सिविल कोर्ट परिसर में स्थित बार एसोसियेशन की लाइब्रेरी में पंखे का उद्घाटन किया.  मुजफ्फरपुर बार एसोसियेशन की लाइब्रेरी में हाल ही में नए पंखे लगाए गए. जिला बार काउंसिल के सदस्यों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी के सहयोग से ही लाइब्रेरी में नया पंखा लगा है. 


पंखा के उद्घाटन के मौके पर बकायदा कार्यक्रम हुआ. जिला बार एसोसियेशन के सदस्यों ने मंत्री का आभार जताया, जिनकी मदद से लाइब्रेरी में पंखा लग पाया. इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री ने सिविल कोर्ट परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बैठक भी की और उनकी बाकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया.


बता दें कि राजभूषण चौधरी इस साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने हैं. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को करीब 2 लाख 34  हजार वोटों से हराया था. पहली बार सांसद बने राजभूषण चौधरी को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल कर दिया गया. वह जशक्ति मंत्रालय के राज्यमंत्री के प्रभार में हैं.