ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर BJP ने नीतीश को घेरा, सम्राट बोले..CM ने DGP को चुड़ियां पहना रखी है

MUZAFFARPUR: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने नीतीश कुमार को घेरा है। सम

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर BJP ने नीतीश को घेरा, सम्राट बोले..CM ने DGP को चुड़ियां पहना रखी है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने नीतीश कुमार को घेरा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश ने डीजीपी को चूड़ियां पहना रखी है। यह चूड़ियां माता और बहनों की कलाई पर ही अच्छी लगती है। लेकिन यह चूड़ी पुलिस ने पहन रखी है। 


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने मुजफ्फरपुर आए थे। इस दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिये। इस दौरान पत्रकारों के सवाल का उन्होंने जवाब दिया। नालंदा से जदयू सांसद कौशलेंद्र के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जोकर के बयान का मैं जवाब नहीं देता। जो नीतीश कुमार के गुलाम हैं उनके खिलाफ बयान देना मैं उचित नहीं समझता। अगर कोई राजनीतिक व्यक्ति कुछ बोलता है तो उनका जवाब दे सकता हूं लेकिन कौशलेंद्र पर सवाल हमसे मत पूछिये..


वही आनंद मोहन की रिहाई पर उन्होंने कहा कि अपराधी अपराधी होता है सरकार को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सम्राट चौधरी ने कहा कि आनंद मोहन को लालू यादव ने ही फंसाया था और नीतीश कुमार ने सजा दिलाया था। ये लोग ऐसा क्यों किये उनसे ही जाकर पूछिए।


वहीं बिहार में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर कहा कि बिहार के डीजीपी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चूड़ी पहना रखी है जो चूड़ियां हमारी माताएं और बहनों की कलाई पर अच्छी लगती है। बिहार में जब तक पुलिस चूड़ी पहने रहेगी तब तक आपराधिक घटनाएं होती रहेगी। बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद राजनीतिक गरमा गई है। सम्राट चौधरी यही नहीं रूके यह भी कहा कि बिहार में सरकार निकम्मी हो चुकी है। इसलिए नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंप देना चाहिए। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता