ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार का सीएम कैसा हो.. सम्राट चौधरी जैसा हो: मुजफ्फरपुर में BJP प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

MUZAFFARPUR: एनडीए से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलग होने के बाद से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बीजेपी के सीएम कैंडिडेट के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है, हालांकि आधिकार

बिहार का सीएम कैसा हो.. सम्राट चौधरी जैसा हो: मुजफ्फरपुर में BJP प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: एनडीए से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलग होने के बाद से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बीजेपी के सीएम कैंडिडेट के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे कई मौके सामने आ चुके हैं जब सम्राट चौधरी को बिहार का अगला सीएम बताया गया। आज मुजफ्फरपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिहार का सीएम कैसा हो, सम्राट चौधरी जैसा हो के नारे लगाए।


दरअसल, पटना से पूर्वी चंपारण जाने के के दौरान शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सम्राट चौधरी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार का सीएम कैसा हो सम्राट चौधरी जैसा हो के नारे लगाए। इस दौरान सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह की मटन पार्टी पर निशाना साधा। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की बात ही निराली है। नीतीश क्या कहते हैं और क्या करते हैं कुछ पता ही नहीं चलता है। बढ़ती उम्र का असर नीतीश कुमार पर होने लगा है।


वहीं ललन सिंह की मटन पार्टी को लेकर हुए विवाद के सवाल पर सम्राट ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ सवाल उठाए थे अगर कोई केस कर दे तो उसकी स्वतंत्रता है। जेडीयू को जितना केस करना है कर ले लेकिन हम सवाल उठाते रहेंगे। बता दें कि पिछले दिनों बेगूसराय में सम्राट चौधरी के अभिनंदन समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी के समर्थन में कार्यकर्ताओं से नारे लगवाए थे। गिरिराज सिंह ने नारा लगवाया था कि बिहार का सीएम कैसा हो सम्राट चौधरी जैसा हो। सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने बिहार में योगी जैसे सीएम की मांग की थी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता