ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Breaking News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की बढ़ने वाली है परेशानी, JDU सांसद के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज; जानिए.. पूरा मामला

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मुंगेर के जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए ति

Bihar Breaking News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की बढ़ने वाली है परेशानी, JDU सांसद के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज; जानिए.. पूरा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मुंगेर के जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए तिथि भी निर्धारित कर दी है। आगामी 4 दिसंबर को ललन सिंह के खिलाफ दायर परिवाद पर कोर्ट सुनवाई करेगा।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुजफ्फरपुर में पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान मुसलमानों को लेकर बयान दिया था। ललन सिंह ने खुले मंच से कहा था कि बिहार में अल्पसंख्य समुदाय की क्या स्थिति थी। लालू-राबड़ी के राज में मदरसा शिक्षकों को तीन हजार चार हजार रुपया मिलता था लेकिन आज उन्हें सातवें वेतन आयोग का पैसा मिलता है हालांकि अल्पसंख्यक समुदाय के वोटर नीतीश कुमार को वोट नहीं देते हैं। 


उन्होंने कहा था कि इस गलतफहमी में मत रहिएगा, हम मुगालते में नहीं रहते हैं कि पहले नहीं देते थे और अब देते हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नीतीश कुमार को वोट नहीं देते हैं लेकिन नीतीश कुमार की सोंच है कि कोई वोट दे या नहीं दे वह बिहार के हर समुदाय के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों को लिए जितना काम किया, देश के इतिहास में अपने आप में एक उदाहरण है।


जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के इसी बयान को लेकर अहियापुर निवासी तमन्ना हाशमी ने मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर किया है और अल्पसंख्यक समुदाय को आहत करने का आरोप लगाया है। आगामी 4 दिसंबर को ललन सिंह के खिलाफ दायर परिवाद पर कोर्ट सुनवाई करेगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता