ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मुजफ्फरपुर में गरजे अमित शाह, कहा-सत्ता का सुख भोगने के लिए लालू की गोद में जा बैठे हैं नीतीश

PATNA: मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डा मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। भारत माता की जय के नारों के साथ उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा

मुजफ्फरपुर में गरजे अमित शाह, कहा-सत्ता का सुख भोगने के लिए लालू की गोद में जा बैठे हैं नीतीश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डा मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। भारत माता की जय के नारों के साथ उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा की मैं छठ मईया से प्रार्थना करता हूं कि आने वाले समय में बिहार जंगलराज और पलटूराम से मुक्त हो। ये भूमि खुदी राम बोस, जुब्बा सहनी पंडित सहदेव जैसे क्रांतिकारियों की भूमि है इन तीनों क्रांतिकारियों मैं प्रणाम करता हूं।  2025 में इस बार बिहार में भाजपा की सरकार बनानी है। क्योंकि जब आपने लालू के जंगलराज के खिलाफ वोट दिया था ये पलटूराम पीएम बनने के लिए बिहार के जनादेश के साथ धोखा किया है। 


मोदी जी के नेतृत्व में जी 20 हुआ जिसमें दिल्ली घोषणा पत्र को सभी देशों ने सर्वसम्मति से स्वीकार करके मोदी जी को सम्मान देने का काम किया है। नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के जनादेश का अपमान किया है जबकि मोदी जी ने आतंकवाद का खात्मा करने का काम किया है। राजद और जेडीयू धारा 370 हटाने के पक्ष में नहीं थी कहा था कि धारा 370 हटाओंगे तो खून की नदियां बहेगी। लेकिन हमने लालू जी को कहा था कि किसी की हिम्मत नहीं है कि एक कंकड़ भी कश्मीर में चलाए। पीएम मोदी के विकास कार्यों को अमित शाह ने बताया कहा कि विपक्ष के लोग नरेंद्र मोदी का लगातार विरोध कर रहे हैं। 


अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता का सुख भोगने के लिए लालू की गोद में जा बैठे हैं। अमित शाह ने बिहार की जनता से पूछा कि थ्री जी घोटाला करने वाला नेता आपको चाहिए या फाइव जी देने वाले मोदी जी चाहिए। तेल और पानी कभी इकट्ठा नहीं हो सकते हैं अलग-अलग ही रहते हैं। लालू जी से निकलना चाहते हैं कोई रास्ता नीतीश जी के पास नहीं बचा है। 


बता दें कि बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 16 सितंबर को ही अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे थे और लालू-तेजस्वी के साथ साथ उन्होंने आरजेडी पर जोरदार हमला बोला था। एक साल के भीतर सातवीं बार अमित शाह बिहार पहुंचे हैं। अमित शाह के दौरे से विरोधी खेमें में खलबली मच गई है।

मुजफ्फरपुर में गरजे अमित शाह, कहा-सत्ता का सुख भोगने के लिए लालू की गोद में जा बैठे हैं नीतीश

मुजफ्फरपुर में गरजे अमित शाह, कहा-सत्ता का सुख भोगने के लिए लालू की गोद में जा बैठे हैं नीतीश

मुजफ्फरपुर में गरजे अमित शाह, कहा-सत्ता का सुख भोगने के लिए लालू की गोद में जा बैठे हैं नीतीश


टैग्स