ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

5 नवंबर को मुजफ्फरपुर में अमित शाह की रैली, 16 जिलों के नेताओं को मिला ये टास्क

MUZAFFARPUR : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने फिर से बिहार दौरे पर आने वाले हैं। 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर में अमित शाह की रैली प्रस्तावित है। पताही हवाई अड्डा पर वे बीजेप

5 नवंबर को मुजफ्फरपुर में अमित शाह की रैली, 16 जिलों के नेताओं को मिला ये टास्क
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने फिर से बिहार दौरे पर आने वाले हैं। 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर में अमित शाह की रैली प्रस्तावित है। पताही हवाई अड्डा पर वे बीजेपी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे सफल बनाने को लेकर प्रदेश भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। बीजेपी के 16 जिलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सांसद, विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने का टास्क दिया गया है। 25 अक्टूबर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी शाह की रैली को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।


बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा ने कहा कि- वैशाली की धरती से पार्टी लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेश कुमार वर्मा, ललन मंडल व पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने भी अमित शाह की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का मंत्र दिया। 


गृह मंत्री अमित शाह की रैली के मद्देनजर बुधवार को मिठनपुरा में प्रदेश बीजेपी की क्षेत्रीय बैठक हुई। इसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, बगहा, बेतिया, मोतिहारी सहित 16 जिलों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, पार्टी के सांसद, विधायक सहित कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश सह क्षेत्रीय महामंत्री शिवेश राम ने कहा कि गृहमंत्री के आगमन पर आम जनता उत्साहित है। बताया जा रहा है कि अमित शाह मुजफ्फरपुर में रैली के जरिए उत्तर बिहार की सभी सीटों को साधेंगे। 


आपको बताते चलें कि,लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमित शाह का बिहार पर खास फोकस है। यही वजह है कि महज दो महीने के भीतर गृह मंत्री राज्य में दूसरी रैली करेंगे। इससे पहले 16 सितंबर को उन्होंने मधुबनी जिले के झंझारपुर में बीजेपी की रैली को संबोधित किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ महागठबंधन में जाने के बाद अमित शाह 6 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं।