ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Mayawati attacked Nitish kumar : दलित बच्ची से रेप और मौत पर मायावती का बिहार सरकार पर हमला, कहा- कब बदलेगा बिहार?

Mayawati attacked Nitish : दलित बच्ची के साथ रेप और इलाज में लापरवाही से हुई मौत ने बिहार की कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े किए हैं। मायावती ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है |

मुजफ्फरपुर, दलित बच्ची, रेप, हत्या, मायावती, बिहार सरकार, नीतीश कुमार, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, पीएमसीएच, बेड की कमी, सियासी हंगामा, कांग्रेस, राहुल गांधी, विधानसभा चुनाव, न्याय, सख्त कार्र
नीतीश सरकार पर मायावती का हमला
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट





Mayawati attacked Nitish kumar : मुजफ्फरपुर में 9 साल की दलित बच्ची के साथ रेप और इलाज में लापरवाही से हुई मौत के मामले ने बिहार की कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस घटना पर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है।


मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मायावती ने लिखा, "मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, चाकू से गोदकर हत्या और पटना के अस्पताल में इलाज में देरी व लापरवाही से हुई मौत अत्यंत निंदनीय है।" उन्होंने बिहार सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की। साथ ही, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने की अपील की।


26 मई को मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में एक 9 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाया गया, जहां उसके साथ रेप किया गया और गले व सीने में चाकू से वार किए गए। गंभीर हालत में बच्ची को खेत में पाया गया। स्थानीय अस्पताल से उसे पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन वहां बेड न मिलने के कारण घंटों एंबुलेंस में इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।


बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले इस घटना ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिए हैं, जबकि राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। यह मामला बिहार की कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर कर रहा है।