ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

मुसलमानों को घुसपैसठिया बताकर सीमांचल की तौहीन कर रहे मोदी-शाह : ओवैसी ने कहा- नीतीश और लालू ने भी मारा है मुसलमानों हक

KISHANGANJ : AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज सदर प्रखंड के बेलवा हाई स्कूल मैदान में अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरें

मुसलमानों को घुसपैसठिया बताकर सीमांचल की तौहीन कर रहे मोदी-शाह : ओवैसी ने कहा- नीतीश और लालू ने भी मारा है मुसलमानों हक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KISHANGANJ :  AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज सदर प्रखंड के बेलवा हाई स्कूल मैदान में अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सीमांचल के मुसलमानों को घुसपैठिया कह रहे हैं। इनकी तरफ से मुसलमानों को  डराया जा रहा है। जबकि सीमांचल में बसने वाले लोग भारतीय मूल के नागरिक हैं। इसके अलावा उन्होंने राजद पर भी मुसलमानों के साथ हकमारी का आरोप लगाया है। 


औवेसी ने कहा कि 10 साल वो लोग क्या सो रहे थे? हमेशा वह सीमांचल वासियों को घुसपैठिया करार देते हैं। ओवैसी ने कहा कि मोदी ने मुसलमानों का नाम लेकर कह दिया कि हम ज्यादा बच्चा पैदा करते हैं। सीएए-एनआरसी लागू करके हमें नागरिकता से महरूम करना चाहते हैं। मोदी ने कहा है कि मजहब की बुनियाद पर आरक्षण खत्म कर दिया जायेगा। आपलोग इसपर गौर कीजिए। इससे यह बात साबित होती है कि एनआरसी के जरिए वे मुसलमानों को तकलीफ पहुंचाना चाहते हैं। 


इसके अलावा उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना में मुस्लिम समुदाय में सुरजापुरी मुस्लिम और शेरशाहबादी बिरादरी मुस्लिम को आबादी के हिसाब से  जितनी नौकरी मिलनी चाहिए, उतनी नहीं दी गईं। एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि पार्लियामेंट का आखिरी इजलास हुआ था। जिसमे में नरेंद्र मोदी की हुकूमत में एक बहस लगा दी। वह 22 जनवरी की तारीख थी। जब अयोध्या मंदिर को लेकर तारीखी दिन पार्लियामेंट में सिर्फ AIMIM पार्टी ने विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर बाबरी मस्जिद का ताला खुलवाने का भी आरोप लगाया।  जिसे भाजपा और आरएसएस ने शहीद किया था।


उधर, ओवैसी ने कहा कि यह तीर नहीं मोदी का फूल है। वह जेडीयू के लिए काम कर रहे हैं और मोदी का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जावेद आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने किसी भी मुद्दे पर पार्लियामेंट में आवाज नहीं उठायी। उन्होंने कहा कि जबतक जिंदा रहूंगा, सीमांचल के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा।