ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘तेजस्वी का जन्म ही भ्रष्टाचारी की गोद में हुआ’ : NEET पेपर लीक पर बोले BJP विधायक- भ्रष्टाचार करना उनकी आदत में शुमार

MUNGER : NEET पेपर लीक कांड को लेकर बिहार में सिसायी जंग छिड़ गई है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस दौरान भाषा की मर्यादा को भी तार-तार किया जा रहा

‘तेजस्वी का जन्म ही भ्रष्टाचारी की गोद में हुआ’ : NEET पेपर लीक पर बोले BJP विधायक- भ्रष्टाचार करना उनकी आदत में शुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : NEET पेपर लीक कांड को लेकर बिहार में सिसायी जंग छिड़ गई है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस दौरान भाषा की मर्यादा को भी तार-तार किया जा रहा है। मुंगेर के बीजेपी विधायक प्रणव कुमार ने नीट पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद तो भ्रष्टाचार से ही पैदा हुआ है और तेजस्वी यादव का जन्म ही भ्रष्टाचारी की गोद में हुआ है। 


बीजेपी विधायक प्रणव कुमार ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि यह स्पष्ट और प्रमाणिक है कि तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार के नाम से एनएचएआई का कमरा अलॉट करवाया गया था। अनुशंसा भी उन्हीं के द्वारा की गई थी। राजद की यह साजिश है। राजद तो भ्रष्टाचार से ही पैदा हुआ है। तेजस्वी यादव का जन्म भ्रष्टाचार की गोद में हुआ है। उनका लालन-पालन भी भ्रष्टाचार की गोद में ही हुआ है। भ्रष्टाचार करना उनकी आदत में शामिल है।


बीजेपी विधायक ने कहा कि सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। केंद्र सरकार के खिलाफ छात्रों को उकसाया जा रहा है। सच्चाई सबके सामने आ गया है, जांच चल रही है और दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही उप मुख्यमंत्री सम्राट के साथ फोटो वायरल मामले में भी कहा कि राजनीतिक लोगों के साथ कोई भी बैठ के फोटो खिंचवा सकता है लेकिन अब तक यह साबित हो गया है कि यह आरजेडी की सोची समझी साजिश है। पेपर लेक करने में राजद के लोगों का हाथ है, उसपर कार्रवाई किया जाएगा। 


‘तेजस्वी का जन्म ही भ्रष्टाचारी की गोद में हुआ’ : NEET पेपर लीक पर बोले BJP विधायक- भ्रष्टाचार करना उनकी आदत में शुमार

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता