ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नवोदय विद्यालय के एक दर्जन से अधिक बच्चों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, इलाके में हड़कंप का माहौल

MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां हवेली खड़गपुर प्रखंड के रमनकाबाद स्थित जवाहर नवोदय के 14 बच्चों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर अस्पताल में

नवोदय विद्यालय के एक दर्जन से अधिक बच्चों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, इलाके में हड़कंप का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां हवेली खड़गपुर प्रखंड के रमनकाबाद स्थित जवाहर नवोदय के 14 बच्चों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुरे स्कूल परिसर में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। बच्चों के साथ स्कूल प्रसाशन में भी इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म है। 


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात लगभग नौ बजे 450 बच्चों के साथ अनुष्का कुमारी, शालिनी कुमारी, आराध्या कुमारी, सौम्या कुमारी, स्नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, श्रावणी कुमारी, चांदनी कुमारी, सिमरन कुमारी, चांदनी कुमारी, जीशु कुमार, दीप्ति‍ कुमारी, आमिर खान सहित 14 बच्चों ने रात में रोटी और कावली चना की सब्जी के साथ दूध लिया था।


वहीं, भोजन करने के बाद सभी सोने के लिए अपने-अपने कमरे में जा रहे थे। इस बीच तबीयत खराब होने लगी। कुछ को दस्त लग गए और पेट में दर्द होने लगा। आनन-फानन में तत्काल सभी बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर में भर्ती कराया गया है। डॉ. अजीत कुमार ने उपचार किया। डॉ. कुमार ने बताया कि रात 9.45 के आसपास रमनकाबाद स्थित नवोदय विद्यालय से एक साथ 14 बच्चे आए। सभी की तबीयत खराब होने लगी। कुछ बच्चों को श्वांस लेने में परेशानी हो रही थी।


उधर, बच्चों को जरूरी दवाइयां, इंजेक्शन दिया गया। एक घंटे बाद बच्चे स्वस्थ्य होकर स्कूल चले गए। बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल इस घटना को लेकर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन, इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप का माहौल जरूर कायम हो गया है।