ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar News: 'मुंगेर सांसद लापता' का लगा पोस्टर, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जनता से नहीं मिलने का आरोप, पूछा..शहीद रामफल मंडल की उपेक्षा क्यों?

MUNGER: मुंगेर के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के लापता होने का पोस्टर शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर लगाई गयी है। जिसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज

Bihar News: 'मुंगेर सांसद लापता' का लगा पोस्टर, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जनता से नहीं मिलने का आरोप, पूछा..शहीद रामफल मंडल की उपेक्षा क्यों?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के लापता होने का पोस्टर शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर लगाई गयी है। जिसे लेकर  राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। मुंगेर में रहते हुए अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा अनावरण पर ललन सिंह के नहीं पहुंचने से लोगों में रोष व्याप्त है। 


मुंगेर सांसद ललन सिंह पिछले छह माह से अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर की जनता से मिलने नहीं पहुचे। जिसे लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय केसरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे मुंगेर शहर में यह बैनर पोस्टर लगा रहे हैं। इस पोस्टर पर एक तरफ मुंगेर सांसद ललन सिंह का फोटो है तो दूसरी तरफ बड़े-बड़े अक्षरों में यह लिखा हुआ है कि मुंगेर मुख्यालय के जनता-जनार्दन के लिए 6 महीने बाद भी मंत्री ललन सिंह लापता हैं। 


आगे पोस्टर में यह लिखा हुआ है कि ललन सिंह मुंगेर मुख्यालय पहुंचे लेकिन मिले सिर्फ पदाधिकारियों और चुनिंदा ठेकेदारों से अमर शहीद रामफल मंडल का उपेक्षा क्यों किया? केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जवाब दो? बैनर पोस्टर के माध्यम से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने केंद्रीय मंत्री व मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर हमला बोला है। 


कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम मुंगेर में होना था। ललन सिंह उसी रास्ते से गुजरे लेकिन दो मिनट का समय नहीं दिये। अमर शहीद रामफल मंडल का उन्होंने अनादर किया है। इसी बात को लेकर इलाके के लोग भी मुंगेर सांसद से नाराज हैं।