ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुंगेर की राजद प्रत्याशी अनिता देवी ने किया नामांकन : पति के साथ पहले चंडिका स्थान में की पूजा-अर्चना

MUNGER : मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी ने मंगलवार को अपना नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन से पूर्व

मुंगेर की राजद प्रत्याशी अनिता देवी ने किया नामांकन : पति के साथ पहले चंडिका स्थान में की पूजा-अर्चना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER : मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी ने मंगलवार को अपना नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन से पूर्व पति अशोक महतो के साथ अनिता देवी ने देश के 52 शक्तिपीठों में शामिल मुंगेर के चंडिका स्थान में पूजा-अर्चना की। नामांकन के समय उनके साथ राजद के कई नेता भी मौजूद थे।


दरअसल, मुंगेर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। जहां मुंगेर लोकसभा से इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी ने आज नामांकन करने से पहले 52 शक्तिपीठों में से एक मुंगेर के चंडी स्थान पहुंचकर पहले पूजा-अर्चना की। वहां के पुजारी ने विधिवत रूप से राजद प्रत्याशी अनिता देवी को पूजा-पाठ कराया। बता दें कि चौथे चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर आज मुंगेर लोकसभा से राजद प्रत्याशी अनिता देवी अपना नामांकन दाखिल किया है। उनके साथ इंडिया  गठबंधन के घटक दलों के कई नेता भी इस नामांकन में शामिल थे। जिसमें नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव प्रमुख हैं। 


मुंगेर लोकसभा सीट के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आरजेडी की उम्मीदवार अनिता देवी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन किया। नामांकन के बाद मुंगेर सदर प्रखंड स्थित चरवाहा विधालय के मैदान में एक जनसभा को लेकर बनाए गए मंच पर पहुंची। जहां मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी हेलिकॉप्टर से वहां पहुंचे थे। अपने नेता को सुनने के लिए हजारों की संख्या में राजद के समर्थक वहन पहले से मौजूद थे। मंच से जहां तेजस्वी ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की तो वहीं अपने संबोधन में विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।


 तेजस्वी ने कहा कि हम चाचा का सम्मान करते थे और करते रहेंगे। अभी भाजपा वालों ने चचा को हाईजैक कर रखा है। इसलिए भाजपा को भगाओ और देश को बचाओ। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा नफरत फ़ैलाने का काम करती है। हमने 6 महिला प्रत्याशियों को  टिकट दिया है और सभी जीतकर संसद जाएंगी। हम जीते तो एक करोड़ लोगों को रोजगार देगें। हम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे। साथ ही विशेष पैकेज भी। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों में शामिल जवानो की शहादत पर उन्हें भी सेना की तरह शहीद का दर्जा दिया जायेगा। विशेष पैकेज के रूप में एक लाख, 60 हजार करोड़ रुपये का पैकेज बिहार को मिलेगा। यानी एक लोकसभा क्षेत्र को कुल 4 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिया जाएगा। जिससे उस क्षेत्र का विकास हो सके। 

मुंगेर की राजद प्रत्याशी अनिता देवी ने किया नामांकन : पति के साथ पहले चंडिका स्थान में की पूजा-अर्चना