ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

JDU के जनसंपर्क संवाद यात्रा को मिल रहा अपार समर्थन, मुंगेर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

MUNGER: जेडीयू के जनसंपर्क संवाद यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क संवाद यात्रा के तहत शुक्रवार को मुंगेर तारापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैड़कों

JDU के जनसंपर्क संवाद यात्रा को मिल रहा अपार समर्थन, मुंगेर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Mukesh Srivastava
5 मिनट

MUNGER: जेडीयू के जनसंपर्क संवाद यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क संवाद यात्रा के तहत शुक्रवार को मुंगेर तारापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैड़कों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी संजय सिंह, पूर्व सांसद मीना देवी, विधान पार्षद विजय सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु शामिल हुए। इस दौरान तारापुर में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में तारापुर के कई इलाकों से आये जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 


इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह जानने के लिए पार्टी के लोगों के मुंगेर भेजा है कि सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का बड़प्पन है कि वो हर तबके की जनता का बराबर ख्याल रखते हैं। हर समाज के लोगों को वे ताकत देते है। सरकार ने इस क्षेत्र में सात-सात सड़कों का सौगात देने का काम किया है। सरकार क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी क्षत्रिय समाज की चिंता करते है। अभी कई जिलों के डीएम-एसपी हमारे समाज से हैं। कई लोग महत्वपूर्ण पद पर हैं। ये सबकुछ नीतीश कुमार चाहते है तभी होता है। जब मधुबनी में ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई थी तो नीतीश कुमार ने मुझे भेजा था। मैंने पीड़ित परिवार की हर मदद की थी। परिवार के एक सदस्य को झूठे केस में फंसा दिया गया था। मेरे कहने पर नीतीश कुमार ने उसे छुड़ाया। परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था कराई थी। अभी चुनाव नहीं है हम वोट मांगने भी नहीं आये हैं। हमारे मुखिया चाहते हैं कि हमारी जनता सुखी रहे और कोई भी तकलीफ ना हो, ये जानने के लिए हम लोग घूम रहे है। उम्मीद है कि आने वाले समय में भी क्षत्रिय समाज नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेगा। 


वहीं, पूर्व सांसद मीना देवी ने कहा कि आज देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार के किये गए काम और विकास को देख कर दूसरे राज्य उसे फॉलो करते हैं। नीतीश कुमार ने विकास की जो लकीर खींची है उसे पार पाना मुश्किल है। नीतीश कुमार ने राजनीति में आदर्श स्थापित किया है। विधान पार्षद विजय सिंह ने कहा कि राजनीति में लोग समाजसेवा करने का तो दवा करते है लेकिन नीतीश कुमार ने राजनीति समाज सुधार की व्यवस्था शुरू की है।आज बिहार में शराबबंदी, दहेज प्रथा,   बाल विवाह जैसे मसले पर सरकारी स्तर पर काम किया है और उसे अमली जामा पहना कर सफल बनाया है। 


जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि हमलोग महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। नीतीश कुमार गांधी जी के रास्ते पर चलते हैं। तभी तो हर कार्यालय में गांधी जी द्वारा बताए सात समाजिक पाप को लिखवाया गया है। नीतीश कुमार हमारे युग के गांधी हैं। हर समाज के लिए क्या करना आये नीतीश कुमार जानते हैं। खास तौर पर हमारे क्षत्रिय समाज पर फोकस रखते है।


 जदयू के प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश ने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य है कि हमें नीतीश कुमार जैसे संवेदनशील मुख्यमंत्री मिले हैं। हर तबके के लोगों की समस्या सुनना और उसके समाधान के लिए हर समय तैयार रहते हैं। तभी तो प्रदेश कार्यालय में हर दिन प्रदेश के मंत्री आम लोगों की समस्या सुनते है और उसका निदान करते है। वहीं जदयू के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि नीतीश कुमार हर क्षेत्र में हमारे समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। चाहे कोई प्रशासनिक क्षेत्र हो या राजनीति का क्षेत्र हो, हर क्षेत्र में क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व है और ये देन नीतीश कुमार का है।

टैग्स