ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘स्पेशल पैकेज के रूप में बिहार को उसका वाजिब हक मिला’ आनंद मोहन बोले- विपक्ष का हाय तौबा बिल्कुल गलत

MUNGER: आम बजट को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। एक तरफ जहां विपक्ष बिहार की अनदेखी करने का आरोप लगा रहा है तो वहीं सत्ताधारी दल जेडीयू ने विधानसभा में बजट का स्वागत

‘स्पेशल पैकेज के रूप में बिहार को उसका वाजिब हक मिला’ आनंद मोहन बोले- विपक्ष का हाय तौबा बिल्कुल गलत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: आम बजट को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। एक तरफ जहां विपक्ष बिहार की अनदेखी करने का आरोप लगा रहा है तो वहीं सत्ताधारी दल जेडीयू ने विधानसभा में बजट का स्वागत किया और कहा है कि इस बार के बजट में बिहार को जितना मिला है उतना कभी नहीं मिला था। मुंगेर पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा है कि विशेष पैकेज के रूप में बिहार को उसका वाजिब हक मिला, इस पर विपक्ष का हाय-तौबा गलत है। 


दरअसल, पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे थे। परिसदन में मीडिया से बातचीत में उन्होंने बजट में बिहार को मिले विशेष पैकेज पर विपक्ष द्वारा मचाए जा रहे हाय तौबा को गलत बताया। उन्होंने कहा कि विशेष पैकेज के रूप में बिहार को उसका वाजिब हक मिला है। विशेष पैकेज बिहार के सर्वांगीण विकास की आधारशिला रखने वाला साबित होगा। बिहार में विकास के नए दरवाजे खुलेंगे। विशेष पैकेज से रोजगार, यातायात, टूरिज्म, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण के क्षेत्र में बिहार काफी आगे बढ़ेगा। 


उन्होंने कहा कि विशेष राज्य की मांग समाप्त नही हुई है, यह आगे जारी रहेगी लेकिन विशेष पैकेज के रूप में बिहार को जो हासिल हुआ है वह एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए केन्द्र सरकार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वह धन्यवाद देते हैं कि बिहार को विशेष पैकेज दिलाने में सफल रहे। उनका यह प्रयास रहेगा कि विशेष पैकेज की राशि से मुंगेर के सभी पर्यटक स्थल को विकसित कराया जाए। विपक्ष की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि चौकस रह कर बजट में प्राप्त राशि को विकास कार्यों पर खर्च कराए।