ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कुख्यात अशोक महतो ने नई नवेली पत्नी को जीताने में पूरा जोर लगाया, लालू ने दिया है मुंगेर लोकसभा का टिकट; बोले- 17 साल जेल में रहने के बावजूद..

MUNGER: लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्त करने के लिए उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करना शुरू कर दिया है। इस बार बिहार के कई बाहुबली भी चुनावी बैतरणी पार करने की

कुख्यात अशोक महतो ने नई नवेली पत्नी को जीताने में पूरा जोर लगाया, लालू ने दिया है मुंगेर लोकसभा का टिकट; बोले- 17 साल जेल में रहने के बावजूद..
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्त करने के लिए उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करना शुरू कर दिया है। इस बार बिहार के कई बाहुबली भी चुनावी बैतरणी पार करने की कोशिश में लगे हैं। मुंगेर सीट पर अशोक महतो की पत्नी अनिता की सीधा टक्कर जेडीयू के ललन सिंह से है।


दरअसल, मुंगेर लोकसभा सीट के इंडिया गठबंधन ने आरजेडी से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनिता को अपना उम्मीदवार बनाया है। नवादा में जेल ब्रेक कांड और कई अन्य मामलों में जेल से सजा काटकर बाहर आए कुख्यात अशोक महतो ने अपनी नई नवेली पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है और उन्हें जीताने में अपना पूरा जोर लगा दिया है।


लालू के कहने पर 60 वर्षीय कुख्यात अशोक महतो ने पिछले दिनों लखीसराय की रहने वाली कुमारी अनिता से मंदिर में जाकर शादी रचा ली थी। शादी करने के बाद अशोक महतो पत्नी के साथ लालू के दरबार में पहुंचा था और आशीर्वाद मांगा था। इसके बाद लालू प्रसाद ने घर बुलाकर कुख्यात अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी को पार्टी का सिंबल सौंप दिया था।


पार्टी का सिंबल मिलने के बाद कुख्यात अशोक महतो पत्नी के साथ मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में घूम रहे हैं और लोगों के पास जा जाकर 19 अप्रैल को पत्नी के नामांकन में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं।  अशोक महतो लागाचार लोगों से मिल रहे हैं उत्नी को जीताने की अपील कर रहे हैं। पत्नी के सहारे अपनी दागदार छवि को ठीक करने के लिए अशोक महतो ने पूरा जोर लगा दिया है।


मुंगेर लोकसभा के राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता ने कहा कि जिले के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और वे बदलाव के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच आए हैं। वहीं अशोक महतो ने कहा कि जनता की मांग को लेकर लड़े थे और उसका गी नतीज़ा है कि 17 सालों के बाद जेल से लौटने के बावजूद जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।