ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

मुख्यमंत्री पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, कहा.. नीतीश CM के लायक भी नहीं, PM मटेरियल क्या बनेंगे

GOPALGANJ : बिहार में नई सरकार बनने के बाद से सीएम नीतीश को प्रधानमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। जेडीयू के बाद सरकार की सहयोगी आरजेडी ने भी नीतीश कुम

मुख्यमंत्री पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, कहा.. नीतीश CM के लायक भी नहीं, PM मटेरियल क्या बनेंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में नई सरकार बनने के बाद से सीएम नीतीश को प्रधानमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। जेडीयू के बाद सरकार की सहयोगी आरजेडी ने भी नीतीश कुमार को पीएम पद का मजबूत दावेदार बताया है। सीएम नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार आज तक सीएम मटेरियल तो बन ही नहीं पाए पीएम मटेरियल कहां से बनेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को पाल पोसकर मुख्यमंत्री बनाया। गिरिराज सिंह सोमवार को गोपालगंज पहुंचे थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हमला बोला। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को पलटी मारने में महारत हासिल है। जब नीतीश कुमार ने पिछली बार महागठबंधन का साथ छोड़ा था तो बीजेपी के पास दो ही रास्ते थे। जेडीयू के साथ मिलकर सरकार बनाना या चुनाव में जाना, तो हमने उनके साथ मिलकर सरकार बनाया। लेकिन एक बार फिर 2010 की तरह उन्हें पीएम मटेरियल का कीड़ा काटने लगा। नीतीश कुमार देश के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो 8 बार मुख्यमंत्री बने लेकिन अपने दम पर एक बार भी सरकार नहीं बना पाए। नीतीश कुमार सीएम मटेरियल तो हैं ही नहीं पीएम मटेरियल कहा से बन पाएंगे।


इस दौरान गिरिराज ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस दिन बिहार में चाचा-भतीजा की सरकार आई उसी दिन अपराधियों एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर नई सरकार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जंगलराज की दुहाई देते थे, अब बताएं कि बिहार में अपराध पर लगाम लगेगा या नहीं। वहीं 20 लाख रोजगार के मामले पर भी गिरिराज सिंह ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजा बिहार के लोगों को प्लान बनाकर दें कि कैसे वे 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे।


गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार आतंकवादियों के लिए स्लीपर सेल बनता जा रहा है। पटना के फुलवारी शरीफ में PFI के टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ और राज्य के 13 जिलों में उसका नेटवर्क सामने आया। साल 2013 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची गई थी। जब बीजेपी के लोग इसका विरोध करते थे तो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया जाता था। गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी ने कभी भी नीतीश कुमार को पलटूराम नहीं कहा, खुद उनके भतीजे तेजस्वी यादव उन्हें पलटूराम की संज्ञा दिया करते थे, बीजेपी ने तो नीतीश कुमार को पाल पोसकर मुख्यमंत्री बनाया।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता