ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

मुख्यमंत्री की हालत अंधों में काना राजा जैसी: प्रशांत किशोर ने बताया.. किस भ्रम में जी रहे नीतीश

SAMASTIPUR: बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को लोगों के सामने उजागर कर रहे हैं। ब

मुख्यमंत्री की हालत अंधों में काना राजा जैसी: प्रशांत किशोर ने बताया.. किस भ्रम में जी रहे नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को लोगों के सामने उजागर कर रहे हैं। बीजेपी के साथ साथ जेडीयू और आरजेडी पीके के निशाने पर हैं और वे विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। समस्तीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है।


प्रशांत किशोर ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालत अंधों में काना राजा के समान है। नीतीश को भ्रम हो गया है कि सिर्फ वे ही बिहार में एक मात्र पढ़े लिखे व्यक्ति हैं और उन्हें ही सभी चीजों की जानकारी है। नीतीश के आस-पास बेवकूफों की बड़ी जमात रहती है। बिहार में कई ऐसे नेता हैं जिन्हे सही ढंग से अपना नाम तक लिखने नहीं आता है, नीतीश को नाम लिखना आता है तो लोगों को लगता है कि वे बड़े विद्वान हैं। 


प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में इसी तरह के नेता बनते आ रहे हैं जो शर्ट के ऊपर गंजी पहनते हैं और खुद को जमीनी नेता बताते है लेकिन नीतीश गंजी के ऊपर शर्ट पहनते हैं तो लोगों को लगता है कि वे काफी पढ़े लिखे और विद्वान व्यक्ति हैं। भले ही नीतीश पढ़े लिखे व्यक्ति हो सकते हैं लेकिन वे बिहार के एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति नहीं हैं। बिहार में आज भी नीतीश से ज्यादा पढ़े लिखे और समझदार व्यक्ति मौजूद हैं। हर क्षेत्र में फिस्सडी बिहार में विकास का दावा तो ऐसे करते हैं जैसे बिहार को अमेरिका बना दिया है। नीतीश को अहंकार हो गया है कि वही देश में सबसे बड़े हैं।