ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार पर बोले तेजस्वी, छलावा, ढकोसला और पैसे की बर्बादी है जनता दरबार

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब तेजस्वी ने दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार पर तेजस्वी ने कहा क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार पर बोले तेजस्वी, छलावा, ढकोसला और पैसे की बर्बादी है जनता दरबार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब तेजस्वी ने दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार पर तेजस्वी ने कहा कि 12 करोड़ की आबादी वाले राज्य में सप्ताह में एक दिन तकरीबन 200 लोगों से मुख्यमंत्री मिलते हैं। लेकिन हमें नहीं लगता कि इसका कोई फायदा होने वाला है। 


ऐसी व्यवस्था करानी चाहिए कि दूर-दराज के जिले से लोग भी यहां आ सके और उनकी समस्याएं सुनी जाए। तेजस्वी ने बताया कि जनता दरबार के लिए अधिकारियों के रूकने और खाने-पीने की व्यवस्था करना सरकार पर बोझ ही है। पैसा और खर्च हो रहा है लेकिन निदान कुछ भी नहीं निकल रहा है। 



तेजस्वी ने कहा कि 200 से ज्यादा लोगों से तो हम प्रतिदिन मिलते है। तेजस्वी यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जनता के मुख्यमंत्री नही हैं वे केवल अधिकारियों के मुख्यमंत्री रहे हैं। नीतीश कुमार का जनता दरबार छलावा ढकोसला है और पैसे की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि हम तो पहले ही से कहते आ रहे हैं कि मुख्यमंत्री जनता के मुख्यमंत्री नहीं है। हमारे कहने के बाद अब उन्होंने जनता दरबार शुरू किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह के इस्तीफे की जो खबर चल रही है वह बिल्कुल बकवास है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लालू  प्रसाद यादव जल्द ही पटना लौंटेंगे। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता