ब्रेकिंग
छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!

मुख्यमंत्री के गृह जिले में पटवन के लिए किसानों को बिजली नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: राजू दानवीर

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज एक बार फिर से किसानों की समस्या को लेकर कहा कि कराय परशुराय प्रखंड में बिजली आना ईश्वर से दर्शन होने जैसा है। जरुर

मुख्यमंत्री के गृह जिले में पटवन के लिए किसानों को बिजली नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: राजू दानवीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज एक बार फिर से किसानों की समस्या को लेकर कहा कि कराय परशुराय प्रखंड में बिजली आना ईश्वर से दर्शन होने जैसा है। जरुरत के हिसाह से बिजली की आपूर्ति नहीं होने से कराय परशुराय प्रखंड के किसानों की हालत दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों के लिए पटवान का एक मात्र साधन बिजली है और जब बिजली ही गुल है और इसका कोई स्थाई समाधान फिलहाल नजर भी नहीं आ रहा है। 


दानवीर ने उक्त बातें आज नालंदा के कराय परशुराय प्रखंड अंतर्गत गालिमपुर में कही। राजू दानवीर विनय कुमार के घर पहुंचे थे, जिनकी दादी का कल रेल हादसे में निधन हो गया था। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इसके बाद वहीं पर उनसे प्रखंड के किसानों ने वहां पटवन की समस्या से अवगत कराया, जिसके बाद राजू दानवीर ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में किसानों को पानी के लिए बिजली नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।  


उन्होंने कहा कि कराय परशुराय प्रखंड में पानी का स्तर बहुत नीचे चला गया है और डीजल की कीमत यहां के किसानों के जेब से बहुत ऊपर है। पर्याप्त मात्रा में बारिश भी नहीं हुई है। इस स्थिति में किसानों के पास एक ही विकल्प बिजली से चलने वाले पंप बचते हैं लेकिन बिजली की भी अल्प आपूर्ति से खेतों में पटवान बाधित है। इस समस्या को दानवीर ने पूर्व में भी उठाया था और कहा था कि अगर हालत नहीं सुधरे तो जन अधिकार पार्टी आन्दोलन करेगी। 



दानवीर ने कहा कि यहां ग्रिड में ट्रांसफार्मर तो लगाए गए लेकिन व्यवस्था वैसे ही बदहाल रही है, यह चिंताजनक स्थिति है। बिना पानी धान के फसल बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गए। इससे किसान बेहद निराश है। कराय परशुराय प्रखण्ड में अविलंब उचित मात्र में बिजली के आपूर्ति हो, वरना जाप आंदोलन को मजबूर होगी। इस मौके पर संजीत कुमार, मनीष यादव, राहुल यादव, प्रमोद यादव, गुलशन कुमार, जितेंद्र यादव, सुजीत यादव, प्रदीप यादव, अजीत कुशवाहा, नवीन कुमार, रवि कुमार, आनंद गुप्ता, अखिलेश कुमार समेत सैकडों कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। 


मुख्यमंत्री के गृह जिले में पटवन के लिए किसानों को बिजली नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: राजू दानवीर

टैग्स