ब्रेकिंग
Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा

मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, कहा-विकासशील इंसान पार्टी आपकी है और आप इसके मालिक

DESK: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार का पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज पूर्वी चम्पारण और गोपालगंज पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और एनडीए

मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, कहा-विकासशील इंसान पार्टी आपकी है और आप इसके मालिक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार का पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज पूर्वी चम्पारण और गोपालगंज पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी प्रचार भी किया। इस दौरान मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि विकासशील इंसान पार्टी यह पार्टी आपकी है और पार्टी के मालिक आप हैं। 


उन्होंने कहा कि आप खुद को प्रत्याशी मानकर मतदाताओं के बीच जाएं और वोट की अपील करें। इस चुनाव को विशेष चुनाव बताते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव वीआईपी के मान, सम्मान और अधिकार का चुनाव है। 


पूर्व मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भाजपा के छल और बल से मुकाबला करने के लिए जरूरी है कि आप सभी एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ प्रत्याशी का चुनाव नहीं है यह चुनाव वीआईपी का चुनाव है। 


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विरोधी हर षडयंत्र रचेंगे, लेकिन हमें अपना काम याद रखना है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि आने वाली पीढ़ी को अच्छा दिन देकर हम जाएं।  अगर आज हम संघर्ष नहीं करेंगे तो कल आने वाली पीढ़ी को संघर्ष करना होगा। 


मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि इस चुनाव में वे राजद के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में हैं। यह रिश्ता लंबा चलना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि लालू प्रसाद की विचारधारा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई निषाद आरक्षण है और जब पावर होगा तो सब समस्याएं हल हो जाएंगी।

टैग्स