ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

मोतिहारी में बोले नीतीश..शराब कितनी खराब चीज है सब जानते हैं, अब यदि कोई शराब पियेगा तो मारेगा ही

MOTIHARI: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ‘समाज सुधार अभियान’ के तहत अपनी यात्रा की शुरुआत मोतिहारी से की। इस दौरान सीएम ने मोतिहारी में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

 मोतिहारी में बोले नीतीश..शराब कितनी खराब चीज है सब जानते हैं, अब यदि कोई शराब पियेगा तो मारेगा ही
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ‘समाज सुधार अभियान’ के तहत अपनी यात्रा की शुरुआत मोतिहारी से की। इस दौरान सीएम ने मोतिहारी में एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी ने समाज के सभी वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाया है। आज घरों में खुशियां लौट आई हैं। शराब पीने से होने वाले नुकसान को भी मुख्यमंत्री ने बताया। उन्होंने कहा कि इंसान शराब पीकर हैवान हो जाता है। लोग जानते है की शराब कितनी खराब चीज होती है। अब कोई शराब पियेगा तो मारेगा ही। सीएम नीतीश ने बाल विवाह प्रथा को भी गलत बताया और यह भी कहा कि दहेजवाली शादी का भी लोग सामूहिक रुप से बहिष्कार करें।


जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि दारू पसन्द लोग मेरे बारे में तरह-तरह की बातें करते हैं।आज ऐसे लोग भारी संख्या में हैं जो पहले शराब के आदी थे लेकिन आज उनलोगों ने शराब छोड़ दिया है।जब शराब बन्द है तो जो लोग चोरी छुपे पी रहे हैं और मर रहे हैं इसमें किसकी गलती है।


सीएम नीतीश कुमार ने WHO के एक सर्वेक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में प्रकाशित सर्वेक्षण में बताया गया है कि शराब पीने के कारण दुनियाभर में 30 लाख लोगों की मौत होती है। 20 साल से लेकर 39 साल के उम्र के लोगों की मौत होती है उसका 5.5 फीसदी मौत शराब के कारण होती है।


बता दें कि आज सुबह 10:30 बजे सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से मोतिहारी पहुंचे। पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया था। वहां उतरने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर मुख्यमंत्री सीधे गांधी मैदान के लिए रवाना हो गये। गांधी मैदान में सबसे पहले बिहार औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना, बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा उन्मूलन, गार्जियंस ऑफ चंपारण, नल जल योजना, कोरोना काल में किए गए काम से संबंधित फोटो प्रदर्शनी को उन्होंने देखा। जिसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता