ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

MLC संजय सिंह की माँ के श्राद्ध कर्म में CM नीतीश हुए शामिल, कई दल के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

PATNA : जेडीयू एमएलसी संजय सिंह की माता शान्ति देवी का पिछले दिनों निधन हो गया। आज जेडीयू एमएलसी की माता का श्राद्ध कर्म था। इस मौक़े पर विधान पार्षद के सरकारी आवास पर आवास पर

MLC संजय सिंह की माँ के श्राद्ध कर्म में CM नीतीश हुए शामिल, कई दल के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : जेडीयू एमएलसी संजय सिंह की माता शान्ति देवी का पिछले दिनों निधन हो गया। आज जेडीयू एमएलसी की माता का श्राद्ध कर्म था। इस मौक़े पर विधान पार्षद के सरकारी आवास पर आवास पर श्राद्ध कर्म का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० शांति देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


मुख्यमंत्री ने स्व० शांति देवी को श्रद्धांजलि देने के बाद संजय सिंह और उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। इस अवसर पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यगण, सांसदगण, बिहार विधानसभा एवं बिहार विधान परिषद् के सदस्यगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह समेत अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।


श्राद्धकर्म में अलग-अलग पार्टियों के नेता भी शामिल हुए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, कांग्रेस नेता निखिल कुमार और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार भी शामिल हुए। एमएलसी संजय सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार जताया. बिहार के अलग अलग ज़िलों से भी लोग इस मौक़े पर जेडीयू एमएलसी के आवास पहुँचे और उनकी दिवंगत माता जी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी दलों के नेताओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर उनके माताजी के निधन पर शोक प्रकट किया है। साथ ही उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता