ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

मंत्री बनते ही इस्तीफा देकर भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान : कहा ... मैं छह बार से ...

DESK : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा क

मंत्री बनते ही इस्तीफा देकर भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान : कहा ... मैं छह बार से ...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं छह बार से विधायक हूं, मुझे अपनापन महसूस होता रहा है। अब अचनाक से यह फैसला लेना पड़ रहा है। इसी वजह से भावुक हो गया हूं।


शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''आज मैं बहुत भावुक हूं। मैंने मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। मैं बुधनी से विधायक था और बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम-रोम में रमती है, मेरी हर सांस में बसती है। मैंने बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ किया था। बचपन से ही आंदोलन किए और फिर जनता का प्यार लगातार मिलता चला गया।


मैं छह बार विधायक रहा हूं, सांसद के चुनाव में भी छह बार इस जनता ने भारी बहुमत से मुझे जिताया। पिछला विधानसभा का चुनाव मैंने रिकॉर्ड एक लाख, 5 हजार वोटों से जीता था और अभी लोकसभा में इसी जनता ने मुझे जिताया है।



शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''बुधनी की जनता की सेवा मैंने पूरे मन से की है। क्योंकि जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है और जनता ने भी मुझे भरपूर प्यार दिया है, आशीर्वाद दिया है। जनता के इस प्यार पर मेरा पूरा जीवन न्यौछावर है और अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ मैं जनता की सेवा में लगा रहूंगा। अपने प्राणों से प्रिय जनता को बारंबार प्रणाम।''


आपको बताते चलें कि बीजेपी आलाकमान ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से प्रत्याशी बनाया था। शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से रिकार्ड आठ लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है।