ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मंत्री अशोक चौधरी के तोते से खेलते दिखे अनंत सिंह, वीडियो आया सामने

PATNA: आर्म्स एक्ट में सजायाफ्ता मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 5 मई को पटना के बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आए थे। पुस्तैनी संपत्ति के बंटवारे के लिए 15 दिनों की पैरोल बाहुबली

मंत्री अशोक चौधरी के तोते से खेलते दिखे अनंत सिंह, वीडियो आया सामने
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: आर्म्स एक्ट में सजायाफ्ता मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 5 मई को पटना के बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आए थे। पुस्तैनी संपत्ति के बंटवारे के लिए 15 दिनों की पैरोल बाहुबली अनंत सिंह को मिली है। पैरोल पर जेल से बाहर आए मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बुधवार को बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। पैरोल के दसवें दिन बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से उनकी मुलाकात हुई।


 इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान अशोक चौधरी अपने तोते से अनंत सिंह को मिलाया। अनंत सिंह ने पक्षी को अपने हाथ में लिया और उसे खिलाने लगे। पक्षी से खेलते अनंत सिंह का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि अनंत सिंह सफेद शर्ट और पैंट पहने हुए हैं और जूता भी उन्होंने सफेद पहन रखा है। अशोक चौधरी के घर पर सोफा पर वो बैठे हुए हैं और मंत्री अपने तोते को लेकर आते हैं और अनंत सिंह के हाथ में उसे देता है। फिर तोते को लेकर बातचीत होने लगती है। 


पक्षी से खेलने के बाद अनंत सिंह तोते को उनके मालिक को दे देते हैं। फिर तोता अशोक चौधरी के हाथ पर बैठकर खेलने लगता है। यह खुबसुरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि बाहुबली अनंत सिंह पशु और पक्षियों को काफी प्यार करते हैं। वे घोड़ के शौकीन ज्यादा है। आज फिर उनका यह प्रेम सामने आया है। मंत्री के तोते को वो हाथ में लेकर खेलते दिखे। इस दौरान इस पक्षी को देखकर अनंत सिंह काफी खूश दिख रहे थे। 


बता दें कि जब से अनंत सिंह पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं तभी से वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ के कसीदे पढ़ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा कि ना तो नीतीश कुमार जैसा कोई मुख्यमंत्री बना है और ना ही आगे बनेगा। नीतीश कुमार की तारीफ करते वो नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि नीतीश कुमार की तरह ना तो कोई मुख्यमंत्री बिहार में पैदा हुआ है और ना ही कभी पैदा होगा। 


अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही जनता के दीवाने थे वे जनता की सेवा में दिन रात लगे रहते थे और भी बिहार के लोगों की सेवा में लगे हैं। उनके जैसा बिहार में विकास कार्य किसी ने नहीं किया। अनंत सिंह ने मीडिया से कहा कि आपने लालू यादव का शासन नहीं देखा है तब दिल्ली में नौकरी करने वालों के परिजनों को उठा लिया जाता था। 


अनंत सिंह ने फिर कहा कि मैं किसी की पार्टी में नहीं हूं लेकिन फिर भी कहता हूं कि नीतीश कुमार की तरह ना कोई नेता बिहार में पैदा हुआ है और ना ही होगा। बाहुबली अनंत सिंह से मुलाकात के बाद बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने एक्स पर लिखा कि आज आवास पर मोकामा विधानसभा से पूर्व विधायक भाई अनंत सिंह जी का आगमन हुआ। इस दौरान उनसे समाजहित व क्षेत्रहित सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।





मंत्री अशोक चौधरी के तोते से खेलते दिखे अनंत सिंह, वीडियो आया सामने

टैग्स