ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

मांझी ने चिराग पासवान से पूछा सवाल, कितने भुइयां-मुसहर IAS-IPS हैं?

PATNA: रिजर्वेशन के अंदर रिजर्वेशन मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का केंद्रीय मंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी ने स्वागत किया है। जीतन राम मांझी न

मांझी ने चिराग पासवान से पूछा सवाल, कितने भुइयां-मुसहर IAS-IPS हैं?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: रिजर्वेशन के अंदर रिजर्वेशन मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का केंद्रीय मंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी ने स्वागत किया है। जीतन राम मांझी ने कहा कि यह फैसला 10 साल पहले ही आ जाना चाहिए था। पिछले 76 साल से अनुसूचित जाति आरक्षण का फायदा 4 जाति के लोगों ने ही उठाया है।


 उन्होंने पूछा कि क्या यह उचित है कि जो आरक्षण का लाभ लेकर आगे बढ़ गये हैं तो उसी व्यक्ति को फिर आगे बढाया जाए। वही केंद्रीय मंत्री व लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान विरोध पर जीतन राम मांझी ने कहा कि अपना-अपना विचार है। भुइयां, मुसहर, मेहतर जाति से कितने IAS और IPS अधिकारी है? कितने चीफ इंजीनियर हैं? 


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि जिन लोगों ने 76 साल तक आरक्षण का लाभ लिया है वो ही आरक्षण से जुड़े इस फैसले को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। अनुसूचित जातियों की साक्षरता दर 30 प्रतिशत है। भुइयां, मेहतर, नट जैसी जातियों की साक्षरता दर सिर्फ 8 प्रतिशत है। इनकी साक्षरता दर को बढ़ाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि जो समाज में नीचे गिरा हुआ है, उसको आगे बढ़ाने के लिए प्रयास होना चाहिए।


आरक्षण के भीतर आरक्षण के फैसले पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के यह कहने पर कि इस देश में दलितों के साथ होता है भेदभाव, दलितों को मंदिर में पूजा नहीं करने दिया जाता है और ना ही घोड़ी चढ़ने दिया जाता है, इसपर मांझी ने कहा कि ऐसी बात स्वार्थी लोग कह रहे हैं। 


भुइयां, मुसहर, डोम, मेहतर जाति के जो लोग हैं उनमें से कितने आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर और चीफ इंजीनियर हैं? जो लोग आज क्षोभ व्यक्त कर रहे हैं चार जातियां उनका सब है तो इसका मतलब है कि सिड्यूल कास्ट का हक वही लोग लेते रहें? 76 वर्ष से तो वह लोग लेते ही रहे हैं।

टैग्स