ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar Politics: मंगनी लाल मंडल होंगे RJD के अगले प्रदेश अध्यक्ष, सिर्फ औपचारिक एलान बाकी

Bihar Politics: राजद के संगठनात्मक चुनाव के तहत 14 जून को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल, जो हाल ही में जेडीयू छोड़कर आरजेडी में लौटे हैं, इस पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: RJD सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू के करीबी मंगली लाल मंडल RJD अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी है और अब इसकी सिर्फ औपचारिक घोषणा होनी बाक़ी है। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी।


दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत 14 जून को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए लालू प्रसाद यादव के पुराने सहयोगी और हाल ही में जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुए पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल नामांकन भर सकते हैं। माना जा रहा है कि वे इस दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार हैं और उनके नाम की घोषणा चुनावी प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद की जाएगी।


मंगनी लाल मंडल का राजनीतिक सफर बेहद लंबा और विविध रहा है। वे झंझारपुर से सांसद रह चुके हैं। 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे और इस दौरान राज्य कैबिनेट में मंत्री भी बने। 2004 से 2009 तक राज्यसभा के सदस्य के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया। जनवरी 2024 में जब वे जेडीयू छोड़कर फिर से राजद में लौटे, तो उन्होंने कहा था, मैं अपने पुराने घर लौट आया हूं। लालू यादव हमारे नेता हैं और पुराने साथी भी।


राजद के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया बूथ स्तर से शुरू होकर अब प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है। बूथ, प्राथमिक और पंचायत इकाइयों के चुनाव के बाद अब 21 जून को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव और 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव प्रस्तावित है। 24 जून को राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की अंतिम सूची प्रकाशित होगी, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता