ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे जाप कार्यकर्ता, बैलगाड़ी पर बाइक रखकर जताया विरोध

PATNA: देश में व्याप्त महंगाई को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता आज पटना की सड़कों पर उतरे। बैलगाड़ी पर बाइक रखकर जाप कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया। इस दौरान कई बैलगाड़

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे जाप कार्यकर्ता, बैलगाड़ी पर बाइक रखकर जताया विरोध
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: देश में व्याप्त महंगाई को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता आज पटना की सड़कों पर उतरे। बैलगाड़ी पर बाइक रखकर जाप कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया। इस दौरान कई बैलगाड़ी और टमटम पर सवार जाप कार्यकर्ता पटना के विभिन्न इलाकों से गुजरे और महंगाई को कम करने की मांग की। जाप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे नेता पप्पू यादव के जेल में जाने से हमारा मनोबल टूटा नहीं है। जब से पप्पू यादव जेल में हैं तब से जाप कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं। जन समस्याओं को लेकर  जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ लगातार अपना विरोध जता रहे हैं।



महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे जाप कार्यकर्ता, बैलगाड़ी पर बाइक रखकर जताया विरोध


जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई को लेकर जाप कार्यकर्ता आज पटना की सड़कों पर उतरे हैं और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। राजू दानवीर ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना काल में आपदा को अवसर बनाकर आम जनता को लूटने का काम किया है। आम आदमी के पॉकेट में डाका डाला है। अब गरीब की थाली से रोटी गायब हो चुका है  स्थिति यह है कि कई लोग सुसाइड करने के स्थिति में आ चुके हैं। 


महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे जाप कार्यकर्ता, बैलगाड़ी पर बाइक रखकर जताया विरोध


राजू दानवीर ने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल के दाम कम है लेकिन यहां मूल्य सौ के पार क्यों है? पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ने से खाद्य सामग्री समेत कई वस्तुओं का दाम बढ़ा है। सात साल पहले जब दाम एक रुपया बढ़ता था तब लोग सड़कों पर उतरकर हंगामा करने लगते थे। आज वे लोग कहां है। कहां हैं स्मृति ईरानी। आज पेट्रोल और डीजल के शतक लगाने पर ये लोग आखिर चुप क्यों हैं? 


महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे जाप कार्यकर्ता, बैलगाड़ी पर बाइक रखकर जताया विरोध


राजू दानवीर ने कहा कि बेतहाशा महंगाई के विरोध में वे आज पटना की सड़कों पर उतरे हैं। जाप कार्यकर्ताओं द्वारा बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है। जाप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से महंगाई को कम करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को और तेज करने की बात कही है। राजू दानवीर ने कहा कि जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को साजिश के तहत जेल भेजा गया है। उन्हें उम्मीद है कि वे जेल से जल्द बाहर आएंगे। 



महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे जाप कार्यकर्ता, बैलगाड़ी पर बाइक रखकर जताया विरोध

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें