ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

महागठबंधन पर बोले भक्त चरण दास, राजद नेताओं ने खुद इसे तोड़ा,अब इसका कोई भविष्य नहीं, मनोज झा ने दिया जवाब..बिहार की जमीनी हकीकत पता होनी चाहिए

PATNA: बिहार विधानसभा उपचुनाव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बयान को लेकर कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने आज मीडिया से बातचीत की। बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि म

महागठबंधन पर बोले भक्त चरण दास, राजद नेताओं ने खुद इसे तोड़ा,अब इसका कोई भविष्य नहीं, मनोज झा ने दिया जवाब..बिहार की जमीनी हकीकत पता होनी चाहिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा उपचुनाव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बयान को लेकर कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने आज मीडिया से बातचीत की। बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि महागठबंधन का अब कोई भविष्य नहीं रहा। राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने इसे खुद तोड़ा है। हमारी तरफ से कोई गलती नहीं हुई है और ना ही हम गलती करते है बल्कि राजद की तरफ से गलत हुई है।


कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि राजद के नेता बार-बार तिरस्कार करते रहे हैं जिस शब्दों में वे बोलते हैं हम उस शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हम सभी का आदर करते हैं। इस तरह का व्यवहार करने वाले राजनीतिक दल हमारे दल के 29 विधायक से बात करना भी जरूरी नहीं समझे और उनके द्वारा खुद अलग चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया गया। महागठबंधन धर्म का पालन तेजस्वी यादव ने भी नहीं किया। आज हम 2 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और आगे आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने बूते कांग्रेस से बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मैदान में उम्मीदवार उतारेगी।  


वही बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के बयान पर राजद नेता मनोज झा ने कहा कि भक्तचरण दास को ऐतिहासिक संदर्भ पता होनी चाहिए। राजद की महती भूमिका पता होनी चाहिए। बिहार की जमीनी हकीकत पता होनी और खुद अपने विधायकों का फीडबैक भी पता होनी चाहिए। वही इस दौरान राजद नेता मनोज झा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ताश के पत्ते की तरह यह सरकार गिर जाएगी। 2 नबम्बर को मतगणना होने दिजिए इधर मतगणना होगी उधर ताश के पत्तों की तरह सरकार गिर जाएगी।






टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता