ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मूर्ख वाले बयान को लेकर PK ने नीतीश पर कसा तंज, कहा-भाई कहना क्या चाहते हैं?

MADHUBANI: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने ऊपर कांग्रेस और बीजेपी का एजेंट बनाए जाने पर नीतीश कुमार पर तंज कसा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ मैंने

मूर्ख वाले बयान को लेकर PK ने नीतीश पर कसा तंज, कहा-भाई कहना क्या चाहते हैं?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने ऊपर कांग्रेस और बीजेपी का एजेंट बनाए जाने पर नीतीश कुमार पर तंज कसा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ मैंने भी काम किया है। नीतीश जी की उम्र हो गई है। अगर, नीतीश कुमार के जनता में दिए बयानों को आप करीब से सुनेंगे और देखेंगे तो आप पाएंगे कि वो आदमी बोलना कुछ शुरू करते हैं और कुछ और बोल जाते हैं। अब कहीं न कहीं उम्र का असर दिख रहा है। सामाजिक-राजनीतिक तौर पर अकेले पड़ गए हैं, उन्हें घबराहट होती है। 


PK ने कहा कि आप मुख्यमंत्री हैं या प्रधानमंत्री, हमने बहुत लोगों के साथ काम किया है। जब परिस्थितियां आपके अनुकूल न हो तो हर आदमी को डर-घबराहट होती है। नीतीश कुमार जिस स्थिति में आज हैं, वही घबराहट का नतीजा है कि कभी कह देते हैं कि तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।


प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर मैं विद्वान हूं, तो मैं मूर्ख नहीं हो सकता हूं। अगर मुझे किसी बात का ज्ञान नहीं है तो आपने मुझे दो साल तक अपना एडवाइजर बनाकर अपने घर में क्यों रखा था। अगर आपको हम कह रहे हैं कि आप कांग्रेस में अपना दल विलय कर लीजिए तो इससे तो कांग्रेस को फायदा होगा। तो फिर मैं बीजेपी का एजेंट कैसे हो गया।


“भाई कहना क्या चाहते हैं...?”: प्रशांत किशोर

मधुबनी के बरुबराही प्रखंड में  प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार कभी कह देते हैं कि प्रशांत किशोर बहुत होशियार आदमी है। किसी वक्तव्य में वो कह देते हैं कि प्रशांत ने कहा था कि जेडीयू को कांग्रेस में विलय करो। किसी वक्तव्य में हो कह देंगे कि प्रशांत किशोर बीजेपी का एजेंट है। अब आप उन चारों बातों को जोड़िए। नीतीश कुमार मुझे विद्वान भी बताते हैं और बेवकूफ भी। कभी कांग्रेस में विलय करने वाला भी बता रहे हैं, तो कभी बीजेपी का एजेंट भी। उन चारों बातों को आप कागज पर लीखिएगा तो पता चलेगा कि “भाई कहना क्या चाहते हैं...?”