ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

3 मंत्री, दो एमपी और 8 विधायक भी नहीं जीता पाये मधुबनी में NDA के जिप अध्यक्ष प्रत्याशी को, गुलाब यादव की बेटी भारी वोटों से जीती

MADHUBANI: जिस जिले में एनडीए यानि जदयू-बीजेपी गठबंधन के 3 मंत्री, 2 सांसद, 8 विधायक और दो एमएलसी हों वहां उसकी इतनी बुरी हालत हुई. मधुबनी में आज जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव म

3 मंत्री, दो एमपी और 8 विधायक भी नहीं जीता पाये मधुबनी में NDA के जिप अध्यक्ष प्रत्याशी को, गुलाब यादव की बेटी भारी वोटों से जीती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: जिस जिले में एनडीए यानि जदयू-बीजेपी गठबंधन के 3 मंत्री, 2 सांसद, 8 विधायक और दो एमएलसी हों वहां उसकी इतनी बुरी हालत हुई. मधुबनी में आज जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार को इज्जत बचाने लायक भी वोट नहीं मिला. राजद के विवादित नेता और पूर्व विधायक गुलाब यादव की बेटी ने एनडीए के उम्मीदवार सईदा बानो को करारी शिकस्त दी। 

दलीय बन गया था जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव

वैसे तो बिहार में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुए थे. लेकिन जब मधुबनी में जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में दलों के आधार पर ध्रुवीकरण हो गया था. भाजपा और जेडीयू के नेताओं ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर जेडीयू की नेत्री सईदा बानो को एनडीए की ओर से जिला परिषद अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित किया था. वहीं बीजेपी कोटे से पिंटू मिश्रा को एनडीए की ओर से उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया था. एनडीए ने जब सरगर्मी दिखायी तो जवाब देने उतरे महागठबंधन ने राजद नेता गुलाब यादव की बेटी बिंदु गुलाब यादव को जिला परिषद अध्यक्ष के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था।

आज दोनों पदों के लिए चुनाव हुआ तो एनडीए के अध्यक्ष औऱ उपाध्यक्ष दोनों पदों के उम्मीदवारों की करारी शिकस्त हुई. एनडीए की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सईदा बानो को सिर्फ 17 वोट मिले. जबकि महागठबंधन की उम्मीदवार बिंदु गुलाब यादव को 39 वोट मिले. यानि बिंदु गुलाब यादव ने 22 वोटों से सईदा बानो को हरा दिया. उधर उपाध्यक्ष पद को लेकर भी दिलचस्प लड़ाई थी. एनडीए ने पिंटू मिश्रा को उम्मीदवार बनाया था. वहीं कांग्रेस ने महागठबंधन से अलग होकर उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था. लेकिन गुलाब यादव ने संजय यादव को उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. संजय यादव उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीत भी गये।

हम आपको बता दें कि मधुबनी जिले में सियासी तौर पर जेडीयू भाजपा का पूरा वर्चस्व है. इसी जिले के संजय झा राज्य सरकार के मंत्री ही नहीं बल्कि नीतीश के किचेन कैबिनेट के सदस्य हैं. उनके अलावा दो और मंत्री इसी जिले के हैं. जेडीयू की शीला मंडल औऱ बीजेपी के रामप्रीत पासवान मधुबनी जिले से ही आते हैं औऱ राज्य सरकार में मंत्री हैं. वहीं यहां सांसद के दोनों  सीटों पर जेडीयू-बीजेपी का कब्जा है. 10 विधानसभा क्षेत्र वाले इस जिले में 8 विधायक जेडीयू-बीजेपी के हैं. लेकिन जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में एनडीए की करारी हार ने बताया कि जमीन खिसक रही है। 