ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

One Nation One Election Bill: तेजस्वी ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल का किया विरोध, RSS का एजेंडा बताया

MADHEPURA: केंद्र सरकार ने आज ‘वन नेशन, वन इलेक्शन बिल’ (One Nation One Election Bill) को लोकसभा (loksabha) में पेश कर दिया। बिल के पक्ष में 269 वोट पड़े जबकि 198 सांसद

One Nation One Election Bill: तेजस्वी ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल का किया विरोध, RSS का एजेंडा बताया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: केंद्र सरकार ने आज ‘वन नेशन, वन इलेक्शन बिल’ (One Nation One Election Bill) को लोकसभा (loksabha) में पेश कर दिया। बिल के पक्ष में 269 वोट पड़े जबकि 198 सांसदों ने विपक्ष में वोट किया। वोटिंग के बाद इस बिल को जेपीसी के पास भेज दिया गया। बिल के पेश होने के बाद इसको लेकर देश में सियासत शुरू हो गई है। बिहार में भी विपक्ष ने इस बिल का विरोध किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (tejaswi yadav) ने वन नेशन, वन इलेक्शन को आरएसएस(rss) का एजेंडा करार दिया है।


कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत मधेपुरा पहुंचे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पूरे देश में आरएसएस का एजेंडा लागू करना चाहती है। बिहार जैसे प्रदेश में चुनाव आयोग एकसाथ चुनाव नहीं करा सकता है तो पूरे देश में एक साथ चुनाव कैसे संभव है। 


मधेपुरा में मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार को देश में अव्वल लाना उनका लक्ष्य है। राज्य में बेरोजगारी और पलायन सबसे बड़ी समस्या है। बिहार के जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्या से अवगत हो रहे हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर आरजेडी ने फैसला लिया है कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद माई-बहन सम्मान योजना के तहत हर महिला को 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस दौरान बीपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उन्होंने नीतीश सरकार को घेरा और कहा कि सत्ता के संरक्षण में माफिया पेपर लीक का खेल खेल रहे हैं।