ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सवर्ण समाज के खिलाफ शिक्षा मंत्री के विवादित बोल ,कहा .... ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत, लालू यादव को जेल भेजने के पीछे यही ताकत

MADHEPURA : लैंड फॉर जॉब्स केस में ईडी ने आज पूछताछ के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर पूछताछ करेगी। 22 दि

सवर्ण समाज के खिलाफ शिक्षा मंत्री के विवादित बोल ,कहा .... ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत, लालू यादव को जेल भेजने के पीछे यही ताकत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : लैंड फॉर जॉब्स केस में ईडी ने आज पूछताछ के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर पूछताछ करेगी। 22 दिसंबर को तेजस्वी यादव और 27 दिसंबर को लालू यादव को पेश होने के लिए समन भेजा गया है। वहीं, इस समन को लेकर उन्हीं के पार्टी के नेता और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि- हम बिहार की जनता को सावधान करना चाहते हैं कि वो सांप्रदायिक ताकत वालों के साथ नहीं जाए वरना बुरा हाल होग। 


दरअसल, मधेपुरा भीम रॉव अंबेडकर पुण्यतिथि पखवाड़ा के अवसर पर दलित वंचित अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर भी मौजूद थे। जहां लोगों के बीच अपनी बातों को रखते हुए राजद नेता ने कहा कि- 2024 में चुनाव है और हम सभीलोगों से आह्वान करते हैं कि अभी से ही सभी लोग एकजूट रहे। आपलोग देख रहे हैं न कैसे लालू प्रसाद यादव पर  चारा घोटाले मामले को लेकर सीबीआई में मुकदमा दर्ज किया और मामले का खुलासा किया। लेकिन, जो उच्च जाति के थे उनको सजा नहीं मिली। आप खुद देख लीजिए जगरनाथ मिश्र उन्हें कुछ भी नहीं हुआ। आज भी केंद्र में बैठे लोग लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को तंग तबाह किया जा रहा है।आजकल लालू यादव जेल की सफर कर रहे हैं। 


इसके आगे उन्होंने कहा है कि- हम अभी भी आप लोगों को सावधान करना चाहते हैं। केंद्र में बैठे उन सांप्रदायिक ताकत वाले लोग के झांसे में ना आवे और उनसे सावधान रहने की जरूरत है। इतना हीं नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आप समझिये उच्चे जाती के लोग कैसे होते हैं। अब समझिए कि मधेपुरा की धरती ने कौन सा बेटापैदा किया जिसके जीभ का कीमत 10 करोड़ हो गया। ये भी ठीक है। लेकिन जरा सोचिए किसने लगाई ये कीमत। ये वही लोग हैं जिसने हमारे पुरखों का अंगूठा काटा। जाति के नाम पर हमारे पुरखे एकलव्य का अंगूठा काटा। उन्होंने कहा कि जो लोग लालू प्रसाद यादव को जेल जाने पर मजबूर किया और पूरे परिवार को तंग और तबाह कर रहे हैं ऐसे लोगों सावधान रहने की जरूरत है।