ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

चिराग पासवान बोले- बिहार में अपराधी कर रहे टार्गेट किलिंग, सरकार दे रही संरक्षण

MADHEPURA: एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन की सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब टारगेट किलिंग हो रही है। अपराध और अपराधियों को सरकार स

चिराग पासवान बोले- बिहार में अपराधी कर रहे टार्गेट किलिंग, सरकार दे रही संरक्षण
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA: एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन की सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब टारगेट किलिंग हो रही है। अपराध और अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और जिला प्रशासन को निशाने पर लिया। दरअसल, चिराग मधेपुरा में शहीद चौकीदार गुरुदेव पासवान के स्वजनों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ये तमाम बातें कही। 




खबर मधेपुरा के सदर प्रखंड क्षेत्र के भेलवा स्थित सखुआ गांव की है। जैसे ही चिराग पासवान पहुंचे मृतक के स्वजन उनसे गले लग गए और दहाड़ मारकर रोने लगे। मौके पर हालात ऐसे रहे कि चिराग की आंखें भी नम हो गई। चिराग ने ढांढस बंधाते हुए बिहार की नई सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।




गौरतलब हो कि बीते दिनों अपराधियों को पकड़ने के अपराधियों ने चौकीदार गुरुदेव पासवान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद चिराग पासवान चौकीदार के घर पहुंचे। चिराग ने कहा कि इस घटना की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री और डीजीपी तक दूंगा और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा हो इसकी मांग करूंगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता