ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

लोकसभा चुनाव लड़ने से डर रहे विपक्षी नेता,राज्यसभा में ढूंढ रहे सीटें, बोले PM मोदी .... मां-बाप की सरकारों के काम का जिक्र करने की नहीं पड़ती हिम्मत

AURANGABAD : लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे। यहां नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी बेगूसराय जाएंगे। पीएम मोदी के आगम

लोकसभा चुनाव लड़ने से डर रहे विपक्षी नेता,राज्यसभा में ढूंढ रहे सीटें, बोले PM मोदी .... मां-बाप की सरकारों के काम का जिक्र करने की नहीं पड़ती हिम्मत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे। यहां नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी बेगूसराय जाएंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर दोनों जिलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनों में जबरदस्त उत्साह है। पीएम मोदी आज बिहार के लोगों को 1.64 लाख करोड़ से अधिक की सौगात देंगे। पीएम मोदी बरौनी यूरिया प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे। वहीं, इससे पहले पीएम मोदी ने औरंगबाद में विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। 


पीएम मोदी ने कहा है कि-  एनडीए की शक्ति बढ़ने के बाद बिहार में परिवारवादी राजनीति हाशिये पर जाने लगी है। इसके साथ ही उन्होंने परिवारवाद का नाम लेते हुए एकसाथ कांग्रेस को राजद दोनों पर जोरदार हमला बोला। पीएम ने कहा कि -परिवारवाद की विडंबना एक और है कि मां-बाप से विरासत में पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है। लेकिन मां-बाप की सरकारों के काम का एक बार भी जिक्र करने की हिम्मत नहीं पड़ती है। ये है परिवारवादी पार्टियों की हालत। इनकी पार्टी के बड़े-बड़े नेता भी लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हो रहे है। अब लोकसभा का चुनाव लड़ना नहीं चाहते को राज्यसभा की सीटें खोज रहे है। 


इसके आगे उन्होंने राजद काल की याद ताजा करते हुए कहा कि -एक वो दौर था जब बिहार के ही लोग अपने घरों से निकलने से ड़रते थे। एक ये दौर है जब बिहार में पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही है। बिहार को वंदे भारत, अमृत भारत जैसी ट्रेनें मिली। बिहार में जब पुराना दौर था। राज्य को अशांत, असुरक्षा और आतंकी घटनाओं मे झोंक दिया था। युवाओं को पलायन करना पड़ा था। लेकिन अब बिहार को नई दिशा मिली है। ये गारंटी है कि बिहार को अब उस पुराने दौर में नहीं जाने देंगे। ये गारंटी है कि अब बिहार का गरीब आगे बढ़ेगा। 9 करोड़ लाभार्थियो  को पीएण कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है।


इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का विकास मोदी की गारंटी है, बिहार में कानून व्यवस्था का राज ये मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन बेटियों को सुरक्षा ये मोदी की गारंटी है। बिहार को विकसित बनाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। आज विकास का उत्सव है। सभी लोग आज विकास का पर्व मनाइए।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें