ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

लालू यादव को पैरोल पर छोड़ेगी झारखंड सरकार, हेमंत सरकार के मंत्री का बड़ा बयान

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड सरकार पैरोल पर रिहा करेगी। लालू यादव को पैरोल पर रिहा किए जाने की चर्चा लंबे अरसे से चल रही

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड सरकार पैरोल पर रिहा करेगी। लालू यादव को पैरोल पर रिहा किए जाने की चर्चा लंबे अरसे से चल रही है लेकिन झारखंड सरकार के अधिकारियों ने इस मामले पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की। अब हेमंत सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि लालू यादव को पैरोल पर छोड़ा जाएगा। 


झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि उनकी सरकार लालू यादव को पैरोल पर रिहा किए जाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। बादल पत्रलेख ने कहा है कि लालू यादव की उम्र 70 साल से ज्यादा है और कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए लालू यादव की सेहत के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि रविवार को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में वह इस मामले को रखेंगे उन्होंने कहा है कि इस मामले पर उनकी बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हो चुकी है। 


बादल पत्रलेख कांग्रेस के नेता हैं और वह जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर हेमंत सरकार में कृषि मंत्री बने हैं। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद ऐसे कैदियों को पैरोल पर छोड़ने को कहा है जिनकी सेहत को खतरा हो सकता है। ऐसे में लालू यादव की स्थितियों को देखते हुए उन्हें भी पैरोल पर रिहा किया जाएगा।

टैग्स