ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Lalu Prasad Health Update: अब कैसी है RJD चीफ लालू प्रसाद की तबीयत? दिल्ली AIIMS ने बताया ताजा हेल्थ अपडेट

Lalu Prasad Health Update: दिल्ली एम्स में भर्ती आऱजेडी चीफ लालू प्रसाद की तबीयत को लेकर दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने जानकारी दी है. लालू प्रसाद की ताजा हेल्थ अपडेट क्या है, आप भी जानिए.

Lalu Prasad Health Update
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Lalu Prasad Health Update: बीते दो अप्रैल को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। लोगों के मन में यह सवाल है कि अब लालू प्रसाद की तबीयत कैसी है। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने लालू प्रसाद की तबीयत को लेकर जानकारी दी है।


दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद की पिछले दिनों अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। ऐसी जानकारी सामने आई कि लालू प्रसाद का सुगर लेबल बढ़ गया है। इसके साथ ही साथ यह भी कहा गया हबै कि उनके कंधे पर घाव हो गया है और ब्लड प्रेशर भी कम हो गया है। 


जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराने की सलाह दी थी। डॉक्टरों की सलाह पर लालू प्रसाद को आनन-फानन में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एम्स के डॉक्टरों ने बताया है कि लालू प्रसाद का घाव धीरे-धीरे भर रहा है। 


डॉक्टरों ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। लालू प्रसाद डायबिटीज के मरीज हैं, ऐसे में घाव सूखने में वक्त लग रहा है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि लालू प्रसाद अभी और पांच दिन अस्पताल में भर्ती रहेंगे।