ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar Politics: RJD अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव ने भरा नामांकन, 5 जुलाई को होगा औपचारिक ऐलान

Bihar Politics: बिहार विधानसभा से पहले बिहार की राजनीतिक में हलचल तेज हो गई है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूरे परिवार के साथ राजद ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन किया हैं.

Bihar Politics
बिहार की राजीनीति में हलचल
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा से पहले बिहार की राजनीतिक में हलचल तेज हो गई है। अब राष्ट्रीय जनता दल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूरे परिवार के साथ राजद ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन किया है।


दरअसल, आज यानि  सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत पूरा लालू परिवार मौजूद रहे हैं। पटना स्थित राजद कार्यालय में नामांकन के लिए भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी जुटे। कार्यालय के बाहर और भीतर "लालू यादव ज़िंदाबाद" के नारों से माहौल गूंज उठा।


जानकारी पके मुताबिक, लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अब तक किसी और ने नामांकन नहीं दाखिल किया है, जिससे यह तय माना जा रहा है कि वे एक बार फिर से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि लालू यादव ही अगला अध्यक्ष होंगे। राजद द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषणा 5 जुलाई को की जाएगी, जो कि लालू यादव का जन्मदिन भी है। पार्टी इसे "लालू सम्मान दिवस" के रूप में भी मनाने की तैयारी कर रही है। नामांकन के मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की गैरमौजूदगी ने सियासी अटकलों को जन्म दे दिया है। हाल के दिनों में जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में उनका पार्टी कार्यालय में उपस्थित न रहना एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।


राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस घटनाक्रम के बाद नया जोश देखने को मिला है। पार्टी एक बार फिर लालू यादव के नेतृत्व में आगामी चुनावों में उतरने की तैयारी कर रही है। तेजस्वी यादव ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि "राजद में संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार हैं।" राजद में अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव का नामांकन अब औपचारिकता मात्र रह गया है। 5 जुलाई को उनकी ताजपोशी के साथ पार्टी फिर से चुनावी मोड में आ जाएगी।