ब्रेकिंग
अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

RJD सुप्रीमो पर जल चढ़ाने कांवर लेकर पटना पहुंचे समर्थक, राबड़ी के साथ गोपालगंज चले गए लालू

PATNA: बिहार की राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी लालू प्रसाद को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। आज भी ऐसे लोग हैं जो लालू को भगवान मानते हैं। लालू को भगवान मानने वाले उनके ऐसे ही दो सम

RJD सुप्रीमो पर जल चढ़ाने कांवर लेकर पटना पहुंचे समर्थक, राबड़ी के साथ गोपालगंज चले गए लालू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी लालू प्रसाद को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। आज भी ऐसे लोग हैं जो लालू को भगवान मानते हैं। लालू को भगवान मानने वाले उनके ऐसे ही दो समर्थक आरजेडी दफ्तर कांवर लेकर पहुंच गए। हाजीपुर के पहलेजा घाट से जल लेकर आरजेडी कार्यालय पहुंचे दोनों समर्थक लालू पर जल चढ़ाना चाहते थे लेकिन उन्हें उस वक्त निराशा हाथ लगी जब पता चला कि लालू अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ गोपालगंज रवाना हो गए हैं।


दरअसल, सोमवारी के मौके पर लालू के दो समर्थक हाजीपुर से आरजेडी के प्रदेश कार्यालय कांवर लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि दोनों लालू को भगवान मानते हैं और उनके ऊपर जल चढ़ाने के लिए हाजीपुर से कांवर लेकर पहुंचे हैं। सोने लाल उर्फ सुबोध कुमार यादव और छोटे लाल यादव उर्फ गोलू कुमारका कहना था कि दोनों लालू के दर्शन करना चाहते हैं और उनके पैरों पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे हैं। 


लेकिन जब आरजेडी दफ्तर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ गोपालगंज चले गए हैं तो दोनों को काफी निराशा हुई हालांकि उनका कहना था कि जबतक लालू प्रसाद के ऊपर जल नहीं चढ़ा लेते पटना में ही रहेंगे। बता दें कि लालू प्रसाद को आज भी उनके समर्थक काफी पसंद करते हैं और आए दिन उनसे मिलने के नए नए तरीके इजाद करते रहते हैं।



टैग्स