ब्रेकिंग
बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट

लालू के बयान पर JDU का पलटवार, भ्रष्टाचार के नशे में चूर है सुप्रीमो राजद

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा शराबबंदी को खत्म करने के सवाल पर जेडीयू एमएलसी और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला है. नीरज कुमार

लालू के बयान पर JDU का पलटवार, भ्रष्टाचार के नशे में चूर है सुप्रीमो राजद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा शराबबंदी को खत्म करने के सवाल पर जेडीयू एमएलसी और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला है. नीरज कुमार ने सीधे तौर पर कहा है कि लालू प्रसाद की यह मानसिकता साफ दिखाता है कि किस तरीके से वह संपत्ति सृजन के बारे में ही सोच सकते हैं.


नीरज कुमार ने कहा कि लालू जी का पटना आगमन और शराबबंदी को समाप्त करने की बात यह दिखाता है कि लालू प्रसाद यादव की जो मानसिकता है वह काफी कुंठित हो गया है. दिल्ली से पटना आने का कारण लालू प्रसाद यादव का दलितों के हित के लिए नहीं बल्कि राजकोष का खजाना लूटने के आरोप में न्यायालय में पेशी है, तो स्वभाविक है शराबबंदी जैसा महत्वपूर्ण अभियान जो नई पीढ़ी को विभिन्न रोगों से बचा सकता है. उनके परिवार का सामाजिक उन्नयन कर सकता है. 


लालू का बयान जो समाज के कमजोर तबके के लोग है उन लोगों के बचाव के लिए नहीं तथाकथित शराबबंदी का मजाक उड़ाने वाले और ऐसे शराब के कारोबारियों को सहयोग करने वाला के लिए है. यह सामाजिक तौर पर पाप है. लालू प्रसाद यादव जी किस को ज्ञान दे रहे हैं जब झारखंड के होटवार जेल से बाहर निकल कर रिम्स में वीआईपी दर्जा लेना था तो आप राजनीतिक दबाव बनाकर झारखंड सरकार से आपने अपने लिए विशेष सुविधा मुहैया कराई. आपने कभी झारखंड सरकार पर दबाव डालकर बिहार के बॉर्डर पर शराब नहीं पहुंचाने के लिए कोई काम नहीं किया.


झारखंड सरकार पर आपने दबाव नहीं डाला कि वह शराबबंदी को झारखंड में लागू करें बल्कि लालू प्रसाद यादव का यह बयान सीधे तौर पर बताता है कि लालू प्रसाद यादव संपत्ति सृजन के अलावा कुछ और सोच ही नहीं सकते हैं नीरज कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव संपत्ति सृजन के नशा में इस कदर दुबे की कैद खाने तक पहुंच गया आने वाली पीढ़ी आपको आपके इसी सामाजिक पाप के लिए याद करेगा.

टैग्स