ब्रेकिंग
कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी

लालू के साथ राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन करने पहुंचे मनोज झा और संजय यादव, अबतक 6 कैंडिडेट ने भरा है पर्चा

PATNA : बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन की आज अंतिम तारीख है। इस पद पर मतदान की तारीख 27 फरवरी तय की गई है। वहीं, गुरुवार यानी आजतीन बजे तक किसी अन्य ने नामांकन द

लालू के साथ राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन करने पहुंचे मनोज झा और संजय यादव, अबतक 6 कैंडिडेट ने भरा है पर्चा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट
  • PATNA : बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन की आज अंतिम तारीख है। इस पद पर मतदान की तारीख 27 फरवरी तय की गई है। वहीं, गुरुवार यानी आजतीन बजे तक किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया तो मंगलवार 20 फरवरी को नामांकन वापसी के दिन सभी दलों के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिये जायेंगे। 


  • दरअसल, राज्यसभा को लेकर एनडीए की तरफ से 3 कैंडिडेट उतारे गए हैं तो वही महागठबंधन की तरफ से भी तीन कैंडिडेट उतारा गया है। जिसमें कांग्रेस से अखिलेश सिंह और राजद के तरफ से मनोज झा और संजय यादव को कैंडिडेट बनाया गया है। इस बीच राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव आज खुद विधानसभा पहुंचकर अपनी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों का नामांकन पर्चा दाखिल करवा रहे हैं। 


मालूम हो कि, संजय यादव, तेजस्वी यादव के निजी सलाहकार रह चुके है। वह हरियाणा के रहने वाले हैं। काफी लंबे समय से वह आरजेडी के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि तेजप्रताप यादव कई बार आरोप लगा चुके हैं कि संजय यादव तेजस्वी को कन्फ्यूज करता है। जमीन के बदले नौकरी के घोटाले में भी वो जांच के दायरे में हैं। राजद ने अहमद अशफाक करीम के स्थान पर संजय यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।


उधर, मनोज झा राजद में बड़ा कद रखते हैं। पार्टी ने उन्‍हें एक बार फिर मौका दिया है। वे पूर्व में भी सदन में अपने कई भाषणों को लेकर चर्चा में रहे हैं। बीते साल 'ठाकुर का कुआं' कविता के वाचन के बाद उनके खिलाफ कई पार्टियों और राजपूत समाज ने मोर्चा खोला था। हालांकि‍, राजद अपने नेता के बचाव में दृढ़ता के साथ खड़ी रही थी।