ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सRaksha Bandhan 2026: भद्रा से मुक्त रक्षाबंधन, पूरे दिन बांध सकेंगी राखी; जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहण का असरसांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनामBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सRaksha Bandhan 2026: भद्रा से मुक्त रक्षाबंधन, पूरे दिन बांध सकेंगी राखी; जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहण का असरसांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम

लालू प्रसाद यादव का अगले महीने होगा किडनी ट्रांसप्लांट, गोपालगंज की सभा में तेजस्वी ने दी जानकारी

GOPALGANJ: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत से जुड़ी खबर आ रही है। गोपालगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम व लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव ने

लालू प्रसाद यादव का अगले महीने होगा किडनी ट्रांसप्लांट, गोपालगंज की सभा में तेजस्वी ने दी जानकारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत से जुड़ी खबर आ रही है। गोपालगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम व लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव ने बताया कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट की तारीख तय की गयी है। अगले महीने उनका किडनी का ट्रांसप्लांट होगा। 


दिवाली से कुछ दिन पहले ही वे सिंगापुर से डॉक्टरों से परामर्श लेकर दिल्ली लौटे हैं। फिलहाल वे बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर रह रहे हैं। लालू प्रसाद यादव को डॉक्टर ने सलाह दी है कि किडनी का ट्रांसप्लांट जल्द किया जाएगा। कानूनी प्रक्रिया के वजह से उन्हें सिंगापुर से दिल्ली वापस आना पड़ा है। कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद उन्हें फिर सिंगापुर ले जाया जाएगा। जहां अगले महीने किडनी का ऑपरेशन किया जाएगा।


बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज गोपालगंज पहुंचे थे। जहां जादोपुर में विशाल जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के पक्ष में वोट करने की अपील उन्होंने लोगों से की। तेजस्वी ने चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी ने आप लोगों को धन्यवाद कहा है। 


तेजस्वी ने कहा कि मेरा दादी और नानी घर गोपालगंज ही है। आज हम जो कुछ है वो आपलोगों की बदौलत हैं। नीतीश-लालू ने देश हित के लिए जो फैसला लिया वो आप भी जानते हैं। बिहार में फिर से महागठबंधन बनाकर देश में संदेश भेजा कि जो तानाशाह का माहौल है उससे लड़ाई लड़ी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि आप सबकों पता है कि बीजेपी का क्या हाल हुआ। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लालू प्रसाद यादव का संदेश लेकर गोपालगंज आए हैं। उन्होंने गोपालगंज की जनता को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि आज हम जो कुछ हैं वो गोपालगंज की जनता की बदौलत है। गोपालगंज के लोगों का जो प्यार उनको मिला है उसके बदौलत ही उनकी पहचान आज है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता