ब्रेकिंग
जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने

‘पहले पीएम मोदी की आरती उतारते थे और अब..’, ललन सिंह पर प्रशांत किशोर का बड़ा अटैक

MUZAFFARPUR: जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर का कारवां मुजफ्फरपुर पहुंचा है। मुजफ्फरपुर पहुंचे पीके ने पद यात्रा के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्

‘पहले पीएम मोदी की आरती उतारते थे और अब..’, ललन सिंह पर प्रशांत किशोर का बड़ा अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर का कारवां मुजफ्फरपुर पहुंचा है। मुजफ्फरपुर पहुंचे पीके ने पद यात्रा के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने ललन सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि ललम सिंह जबतक केंद्र की सरकार में थे प्रधानमंत्री की आरती उतारते थे लेकिन अब केवल कमियां निकालते हैं।


प्रशांत किशोर ने कहा है कि ललन सिंह जब एनडीए के साथ थे, उस वक्त नरेंद्र मोदी की आरती उतारते थे, केंद्र में मंत्री बनना चाहते थे लेकिन आज पीएम मोदी की केवल में कमियां ही दिखती हैं। उन्होंने कहा कि आप जरा ललन सिंह के पहले के भाषण सुन लीजिए, जो उन्होंने केंद्र की सरकार में रहते हुए लोकसभा में और लोकसभा के बाहर दिए थे। इस दौरान पीके ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जोरदार हमला बोला।


प्रशांत किशोर ने कहा कि आज की तारीख में नीतीश कुमार की सिर्फ और सिर्फ एक ही प्राथमिकता है किसी प्रकार से मुख्यमंत्री बने रहना। उन्होंने कहा कि इतने दिनों से बिहार के गांव गांव का दौरा कर रहे हैं, राज्य का बच्चा बच्चा सिर्फ यही बात कह रहा है कि नीतीश कुमार को सिर्फ मुख्यमंत्री बनने से मतलब है और सीएम बनने में जो सहयोग करें वे ठीक हैं लेकिन जो उनका सहयोग नहीं करें उन्हें कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि बिहार में सिर्फ एक ही ज्ञानी है और वह नीतीश कुमार हैं। इस बात को हमको मानना पड़ेगा कि कुर्सी पर बने रहने का ज्ञान तो नीतीश कुमार के पास है. चाहे जनता का समर्थन हो या न हो।