ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

ललन सिंह ने तेजस्वी को बताया मुर्ख आदमी, कहा- उन्हें लगता है कि MLC का 15 सीट जीतकर सरकार बना लेंगे

NALANDA: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव को मुर्ख आदमी बताया। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी को

ललन सिंह ने तेजस्वी को बताया मुर्ख आदमी, कहा- उन्हें लगता है कि MLC का 15 सीट जीतकर सरकार बना लेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव को मुर्ख आदमी बताया। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी को यह लगता है कि विधान परिषद का 15 सीट जीत गये तब सरकार बना लेंगे। एमएलसी चुनाव में जीत से सरकार नहीं बनती यह मालूम होनी चाहिए। 


ललन सिंह ने कहा कि उनके माता-पिता के समय से ही जनता को धूल झोंका जा रहा है और अभी भी जारी है। ललन सिंह ने कहा कि तारापुर और कुशेश्नर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी तेजस्वी यादव ने जीत का दावा किया था। अंजाम क्या हुआ यह सबने देखा। दोनों जगहों पर तेजस्वी को करारी हार का सामना करना पड़ा था अब एमएलसी की सभी 24 सीटों पर भी हार का मुंह देखना पड़ेगा। विधान परिषद चुनाव तेजस्वी बुरी तरह से हार रहे हैं।


बता दें कि नालंदा के बिहारशरीफ में ललन सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं। विधान परिषद के चुनाव में जो दावे तेजस्वी कर रहे हैं वह खोखला साबित होंगा। 24 में से 24 सीटें हम जीत रहे हैं। तेजस्वी यादव को यहां भी हार का मुंह देखना पड़ेगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता